फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली पर पटाखे फोड़ने को लेकर दो पक्षों में विवाद: घर में घुसकर भाई-बहन को पीटा, शिकायत पर भड़क गए थे युवक

मुरादनगर स्थित न्यू डिफेंस कॉलोनी में सोमवार रात पटाखा फोड़ने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। आरोप है कि कुछ युवकों ने घर में घुसकर भाई-बहन को पीटा, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। कॉलोनी निवासी अनिरुद्ध कुमार अपनी बहन के साथ दीपावली पर अपने दूसरे मकान में दिए जलाने गए थे। वहां कुछ युवक पटाखे फोड़ रहे थे। एक पटाखा मकान के अंदर गिरा, जिससे दीवार टूट गई और उसमें दरार आ गई। जब अनिरुद्ध ने युवकों के परिजनों से इसकी शिकायत की, तो वे भड़क गए। आरोप है कि आरोपियों ने घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ की। इस दौरान सरिया मारकर युवक अनिरुद्ध की पसली तोड़ दी गई। पीड़ित परिवार ने मुरादनगर थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें