बस डिपो में आने वाले यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय का निर्माण कराया जा रहा है। मेट्रो स्टेशन के पास डिपो परिसर में सिटी बस सर्विस सेंटर के नजदीक शौचालय बनाया जा रहा है। इसके तैयार होने के बाद डिपो में आने वाले यात्रियों को शौचालय की सुविधा मिल सकेगी।