फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DIG Bhullar Case: सीबीआई के रडार पर रोपड़ रेंज के पांच IPS, पूछताछ में हो सकता है बड़ा खुलासा

रोपड़ रेंज के निलंबित डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर के मामले में सीबीआई चंडीगढ़ रोपड़ रेंज में तैनात पांच और आईपीएस अधिकारियों से भी पूछताछ कर सकती है। आधिकारिक सूत्रों की मानें तो यह पांचों आईपीएस अधिकारी भुल्लर के अधीन कार्यरत थे। इन अधिकारियों से भुल्लर के रिश्वतकांड व बिचौलिये कृष्णू को लेकर सवाल-जवाब किए जा सकते हैं। सीबीआई की जांच में यह बात सामने आई है कि भुल्लर इन पांचों आईपीएस अधिकारियों को भी सर्विस के दौरान कुछ ऐसे निर्देश देते थे जो जांच का विषय हैं। अब इस रिश्वतकांड में ईडी ने भुल्लर की संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज सीबीआई से मांग लिए हैं। सीबीआई मंगलवार तक रेड के दौरान बरामद हुए सामान से जुड़ी सभी जानकारी व दस्तावेज की कॉपी ईडी को उपलब्ध करा देगी। इस मामले में ईडी जल्द ही मनी लांड्रिंग के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर सकती है। पंजाब सरकार ने सीबीआई रेड के दौरान भुल्लर की सामने आई 71 अचल संपत्तियों जिनमें कुछ बेनामी भी हैं को लेकर अपने स्तर पर जांच शुरू कर दी है। 
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें