फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: गंगा के तेज बहाव में तीन बहे दो को बचाया, चालक लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
कनखल कोतवाली क्षेत्र के बैरागी कैंप में मंगलवार शाम गंगा के तेज बहाव में लक्जरी वाहन समेत तीन लोग बह गए। सूचना पर पहुंची कनखल पुलिस, जल पुलिस और एसडीआरएफ की संयुक्त टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर दो युवकों को सकुशल बाहर निकाल लिया, जबकि चालक लापता है। देर शाम तक उसकी तलाश जारी थी।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, मंगलवार शाम बैरागी कैंप में कुंभ मेले के कार्यों में लगे मजदूरों और कर्मचारियों ने बड़े टापू के सामने गंगा में एक बोलेरो बहने की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और बचाव दल ने नदी में रेस्क्यू अभियान चलाया। इस दौरान दो युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
पूछताछ में पता चला कि वाहन चालक पुष्कर सिंह (38) निवासी गांव सिमलखेत, थाना चौखुटिया, जनपद चमोली सोनप्रयाग, रुद्रप्रयाग से सवारियां लेकर हरिद्वार आया था। सवारियों को छोड़ने के बाद वह दो अन्य युवकों के साथ वाहन धोने के लिए गंगा में उतरा था। इसी दौरान पानी का बहाव तेज होने से तीनों वाहन समेत नदी में बहने लगे।
विज्ञापन


एसपी सिटी दीपक सिंह ने बताया कि रेस्क्यू टीम ने हिमांशु रावत (23) निवासी ग्राम आगर चट्टी, थाना गैरसैंण, जनपद चमोली और राकेश सिंह (28) निवासी जनपद चमोली को रेस्क्यू कर लिया। चालक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। लापता चालक की तलाश में पुलिस, जल पुलिस और एसडीआरएफ की संयुक्त टीम जुटी हुई है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें