फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड विधानसभा सत्र: आज पारित होगा अनुपूरक बजट व नौ विधेयक, खानपुर विधायक देंगे सदन से इस्तीफा

Wed, 28 Oct 2026 05:00 AM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, भराड़ीसैंण (चमोली)

सार

सदन के पटल पर पेश किए गए नौ विधेयकों पर कल विचार कर कर पारित किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त, वित्तीय वर्ष 2026-27 की अनुपूरक अनुदान मांगों (अनुदान संख्या 1 से 31 तक) का प्रस्तुतीकरण, चर्चा व मतदान भी सदन में किया जाएगा।
विज्ञापन
उत्तराखंड विधानसभा सत्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण की अध्यक्षता में कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में सत्र के दूसरे दिन का एजेंडा तय किया गया। बुधवार को अनुपूरक बजट के साथ विधेयक पारित किए जाएंगे।

विज्ञापन


बैठक में तय किया गया कि सदन के पटल पर पेश किए गए नौ विधेयकों पर कल विचार कर कर पारित किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त, वित्तीय वर्ष 2026-27 की अनुपूरक अनुदान मांगों (अनुदान संख्या 1 से 31 तक) का प्रस्तुतीकरण, चर्चा व मतदान भी सदन में किया जाएगा। बैठक में उत्तराखंड विनियोग (2026-27 अनुपूरक) विधेयक, 2026 के पुरःस्थापन, विचार एवं पारण से संबंधित कार्यवाही भी निर्धारित की गई।  

पहली बार: गैरसैंण में जुड़ा नया अध्याय, सीएम धामी के नेतृत्व में एक साल में हुए दो विधानसभा सत्र

एक अध्यादेश व नौ विधेयक होंगे पास

विधानसभा सत्र के पहले दिन प्रदेश सरकार ने एक अध्यादेश सहित नौ विधेयक सदन में पेश किए थे। उत्तराखंड माल और सेवा कर संशोधन अध्यादेश को पटल पर रखा गया। इसके अलावा कई आयोग व विभागों की वार्षिक रिपोर्ट सदन में रखी।

विज्ञापन


संसदीय कार्यमंत्री सुबोध उनियाल ने अध्यादेश, विधेयक व वार्षिक रिपोर्ट को सदन में पेश किया। उत्तराखंड माल और सेवा कर संशोधन अध्यादेश को सदन में रखा गया। साथ ही उत्तराखंड सिंचाई जल निकासी विधेयक, उत्तराखंड राजकोषीय उत्तरादायित्व और बजट प्रबंधन संशोधन विधेयक, उत्तराखंड निवेश व आधारित संरचना विकास और विनियमन संशोधन विधेयक, उत्तराखंड जन विश्वास उपबंधों का संशोधन विधेयक, अल्पसंख्यक शिक्षा अधिनियम विधेयक, शिक्षा अधिनियम संशोधन विधेयक, सिविल विधि संशोधन विधेयक, अग्निशमन एवं आपात सेवा विधेयक, माल और सेवा कर संशोधन विधेयक, निजी विश्वविद्यालय द्वितीय संशोधन विधेयक को सदन में पेश किया। इसके अलावा उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग के वित्तीय वर्ष 2024-25 की वार्षिक लेखा विवरण, सूचना का अधिकार अधिनियम की वार्षिक प्रतिवेदन, उत्तराखंड मानवाधिकार आयोग की रिपोर्ट सदन पटल पर रखी। आज विधेयक पास होंगे।

Trending Videos
विज्ञापन

खानपुर विधायक देंगे सदन से इस्तीफा

 खानपुर के निर्दलीय विधायक उमेश कुमार ने अपने पद से इस्तीफा देने की घोषणा की है। आज बुधवार को सदन से इस्तीफा देंगे। उन्होंने कहा कि विपक्ष के साथ हमने कंधे से कंधा मिलाया लेकिन राज्य के भ्रष्टाचार से लेकर हरिद्वार में किसानों की समस्या तक विपक्ष ने कभी साथ नहीं दिया। अगली बार खुद जैसे दो-चार चेहरों के साथ सदन में पहुंचने की ख्वाहिश जताई।

कहा कि एक निर्दलीय के तौर पर खानपुर की जनता ने चुनकर भेजा था। साढ़े चार साल तक जब भी भ्रष्टाचार, किसानों की लड़ाई को लेकर हमने विपक्ष की तरफ उम्मीदों से देखा कि शायद अब ये बेंच बजाएंगे, हमारे साथ खड़े होंगे, हमारा समर्थन करेंगे तो हमारे हाथ सिर्फ निराशा लगी।

उमेश कुमार ने कहा कि साढ़े चार साल में कौन सा दिन था, जब विपक्ष हमारे साथ एक दिन भी खड़ा रहा हो। इस सदन से मैं इस्तीफे की घोषणा करता हूं। मैं प्रयास करूंगा कि अगली बार हमारे साथ कुछ लोग हमारे और आएं ताकि हम आज इकबालपुर शुगर मिल की बात करें तो 118 करोड़ का भुगतान दो साल से बकाया है। कितने किसानों की मौत हो गई है बीमारी में। पैसा न होने के कारण इलाज नहीं हुआ। 2023 में आपदा में पूरा हरिद्वार जनपद डूब गया। फसलें खत्म हो गईं। किसानों की आरसी काट दी गई। किसान क्रेडिट कार्ड का ब्याज माफ नहीं किया गया। बिजली के बिलों का बकाया माफ नहीं किया गया। कनेक्शन काट दिए। बिजली बंद कर दी।

विधायक उमेश कुमार ने कहा कि वह बुधवार को सदन से इस्तीफा देंगे। अगली बार ईश्वर ने चाहा तो हमारे साथ दो-चार लोग और आएंगे। हर किसी को अच्छी सड़क, भ्रष्टाचार मुक्त शासन, अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं चाहिएं। भगत सिंह पड़ोसी के घर में पैदा हो। यही विपक्ष का हाल है। मैं कांग्रेस में कभी नहीं जा रहा। मैं उन नेताओं के नारे नहीं लगा सकता जो कल तक मेरे घर के दरवाजे के बाहर बैठे थे। भाजपा में जाकर क्या मैं त्रिवेंद्र रावत के नारे लगाऊंगा या कांग्रेस में हरीश रावत जिंदाबाद के नारे लगाऊंगा। आपको बता दें कि उमेश कुमार की पत्नी ने हाल ही में जन निर्माण पार्टी बनाई है। चर्चा है कि उमेश कुमार अगले चुनाव में इसी पार्टी से मैदान में उतरेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें