फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: अंत्योदय के प्रणेता दीनदयाल को भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया नमन

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी की ओर से शुक्रवार को रोहनिया केशरीपुर स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पर महान विचारक, प्रखर राष्ट्रवादी और भाजपा के प्रेरणा पुंज पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जयंती समारोह मनाया गया। शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष रामसकल पटेल ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन कर और उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन हम सभी के लिए आदर्श है। उन्होंने एकात्म मानववाद और अंत्योदय का दर्शन देकर हमें समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े सबसे गरीब व्यक्ति के उत्थान का मार्ग दिखाया। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और उत्तर प्रदेश में योगी सरकार उन्हीं के अंत्योदय के सपने को साकार कर रही है। मौके पर मुख्य रूप से जिला महामंत्री संजीव सिंह गौतम, अजय दुबे, जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह मिंटू, अमित पटेल रिंकू, जिला मंत्री खुशबू सिंह, उदय पटेल, बृजेश राजभर, अभिषेक त्रिपाठी सुमित, पंकज सिंह, सुनील मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें