फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: तालाब में मगरमच्छ दिखने से दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद। ग्राम पंचायत कोला के मंझरा रैपुरा स्थित तालाब में मगरमच्छ देखे जाने से ग्रामीणों में दहशत है। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन मगरमच्छ को पकड़ा नहीं जा सका। अब उसकी गतिविधियों पर नजर रखने के लिए तीन कर्मचारियों को लगाया गया है।
विज्ञापन

प्रधान विमलेश ने बताया कि तीन दिन पहले बृहस्पतिवार को खेतों में काम कर रहे कुछ लोगों ने तालाब के किनारे मगरमच्छ देखा। ग्रामीण संतोष, राघवेंद्र और अनिल ने बताया कि उन्होंने मगरमच्छ को सुबह के समय पानी के अलावा कई बार तालाब के किनारे भी देखा। उनके मुताबिक मगरमच्छ काफी बड़ा है।
तालाब किनारे बस्ती में रहने वाले लोग मगरमच्छ के रात में बस्ती में पहुंचने की आशंका से डरे हुए हैं। वहीं, खेत और मैदान में घास चरने जाने वाले पशुओं के तालाब में पहुंचने को लेकर भी ग्रामीण सतर्कता बरत रहे हैं। वन रेंजर विशाल रावत ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर तीन कर्मचारियों को मगरमच्छ की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए लगाया गया है। उसे पकड़ने के प्रयास भी किए जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें