फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: श्रद्धा से मनाई कान्हा की छठी

विज्ञापन
पुवायां में कान्हा की छठ मनातीं महिलाएं। स्रोत : स्वयं
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कृष्णानगर कॉलोनी स्थित श्रीकृष्ण मंदिर में कान्हा जी की छठी का पर्व मनाया गया। इस बीच बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया।
विज्ञापन

शाम सात से रात नौ बजे तक संकीर्तन हुआ। हरीश बजाज, अंकित सचदेव, नवीन सचदेव और देवेंद्र खुराना समेत सदस्यों ने भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर कर दिया। जन्माष्टमी पर विभिन्न स्वरूपों में सजे सौ से अधिक बच्चों को मंदिर समिति की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। पुजारी अखिलेश शास्त्री, प्रधान प्रेम प्रकाश नारंग, उपप्रधान हरीश बजाज, कमलेश सचदेवा, संजीव सचदेवा, नवीन सचदेवा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन


पुवायां भी हुआ भजन-कीर्तन
पुवायां। अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की महिला इकाई की ओर से भगवान कृष्ण की छठी भजन-कीर्तन के साथ मनाई गई।
पुवायां के एक रेस्टोरेंट में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने छठी महोत्सव को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया। इस दौरान प्रतियोगिता कर यशोदा मैया का चयन किया गया। शिवानी गुप्ता को विजेता घोषित किया गया। किरन गुप्ता और मीना गुप्ता दूसरे स्थान पर रहीं। अंत में आरती और प्रसाद का वितरण कर आयोजन को विराम दिया गया। आयोजन में अध्यक्ष दीपांजली गुप्ता, राधा गुप्ता, गरिमा, देविना, शिवानी, किरन, मीना, शशि श्रद्धा, राधा, रोली सहित कई महिलाएं मौजूद रहीं। संवाद

पुवायां में कान्हा की छठ मनातीं महिलाएं। स्रोत : स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें