एंटी करप्शन टीम के अनुसार, बरखेड़ा थाना क्षेत्र के बहादुरपुर हुक्मी निवासी सुरेंद्र कुमार ने शिकायत दर्ज कराई थी। सुरेंद्र कुमार ने वाटर प्लांट लगाने के लिए ऋण स्वीकृत कराने के संबंध में रिश्वत मांगे जाने की बात कही थी। शिकायत का संज्ञान लेते हुए संगठन की बरेली इकाई ने मामले की जांच की। इसके बाद नियमानुसार ट्रैप की कार्रवाई की योजना बनाई गई। आरोपी पीलीभीत के तिरुपति गोल्डन पार्क का निवासी बताया गया है।
ऐसे की गिरफ्तारी
बुधवार को ट्रैप टीम प्रभारी निरीक्षक इश्तियाक वारसी के नेतृत्व में टीम जिला उद्योग केंद्र पहुंची। टीम ने वरिष्ठ सहायक हिमांशु कुमार को पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा। गिरफ्तारी के बाद टीम आरोपी को अपने साथ ले गई। उन्होंने बताया कि पीलीभीत कोतवाली में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।