फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: शहर में जल निकासी की योजना स्वीकृत, 17 करोड़ में बनेंगे तीन नाले

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में आ रही जल निकासी की समस्या का समाधान निकालने के लिए तीन बड़े नालों के निर्माण की कार्ययोजना तैयार की गई है। जिस पर आवास एवं शहरी नियोजन विभाग की ओर से बजट की स्वीकृति भी जारी कर दी गई है। एमडीए की ओर से तैयार कार्ययोजना के तहत करीब 17 करोड़ रुपये में निर्माण और विकास कार्य कराए जाएंगे।
शहर में रामपुर तिराहा से सुभाष चौक के मध्य जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण बरसात के दिनों में पानी एकत्र होने से लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ता है। दो माह पहले सुभाष नगर क्षेत्र के लोगों की ओर से निकासी को लेकर हंगामा किया गया था।
विज्ञापन

एमडीए सचिव कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल की ओर से तीन अलग-अलग क्षेत्रों में निकासी की समस्या बताते हुए समाधान के निर्देश जारी किए गए थे। जिसके लिए कार्ययोजना तैयार कर स्वीकृति के लिए शासन को भेजी गई थी।
बताया कि रामपुर तिराहा से सुभाष चौक का जीर्णोद्धार कराते हुए निकासी के लिए नाले का निर्माण कराया जाएगा। जिसके लिए 2.1 करोड़ रुपये का बजट शासन की ओर से स्वीकृत किया गया है। उन्होंने बताया कि एक नाला जीसी पब्लिक स्कूल से गांधी नगर पुलिया तक बनाया जाएगा। इसके लिए 4.1 करोड़ का बजट स्वीकृत किया गया है।
विज्ञापन

-
10 करोड़ में नीचे नाला ऊपर बनाई जाएगी सड़क
एमडीए सचिव ने बताया कि राज्यमंत्री के निर्देश पर ही जानसठ रोड से सहांवली की ओर जाने वाले रास्ते पर 500 मीटर लंबा कवर्ड नाला तैयार किया जाएगा। इसके बाद करीब एक किमी. नाला तैयार कर उसे कुकड़ा के नाले से जोड़ा जाएगा। जानसठ रोड से सहांवली तक नाला कवर्ड करते हुए उसके ऊपर सड़क का निर्माण कराया जाएगा। बताया कि कार्ययोजना के लिए 10.20 करोड़ का बजट स्वीकृत किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें