फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: बॉलीवुड अभिनेता को ब्रांड एंबेस्डर बनाकर लोगों से करोड़ों की ठगी

Wed, 14 Oct 2026 02:16 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी आम जनता की गाढ़ी कमाई हड़पने वाले एक बड़े वित्तीय धोखाधड़ी का मामला प्रकाश में आया है। शहर की अवाबाग कॉलोनी निवासी एक शख्स से धोखाधड़ी करने पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सीजेएम के आदेश पर द लोनी अर्बन मल्टीस्टेट क्रेडिट एंड थिफ्ट कोऑपरेटिव सोसाइटी के संचालकों सहित 10 लोगों पर की प्राथमिकी दर्ज कराई है। इस कंपनी के ब्रांड एंबेस्डर के तौर पर बालीवुड अभिनेता श्रेयस तलपड़े के नाम का उल्लेख है। अवाबाग कॉलोनी के रहने वाले सत्येंद्र सिंह के अनुसार, वह सोशल मीडिया के माध्यम से आरोपी समीर अग्रवाल और उनकी पत्नी सानिया अग्रवाल निवासी नवी मुंबई, महाराष्ट्र के संपर्क में आए थे। ये लोग भारत सरकार के कृषि मंत्रालय से मल्टी स्टेट कोऑपरेटिव सोसाइटी अधिनियम-2002 के तहत पंजीकृत संस्थाओं के नाम पर उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों में आरडी, एफडी, एमआईपी, आयुष्मान और सुकन्या जैसी आकर्षक योजनाओं में भारी निवेश का झांसा देते थे। बड़े शहरों के साथ-साथ कई जगहों पर अपनी शाखाएं और सुविधा केंद्र खोल रखे थे। मैनपुरी के अलावा जालौन, ललितपुर और हमीरपुर में भी इस कंपनी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज हैं। सत्येंद्र सिंह उनके साथी प्रदीप कुमार, उमेश, अंशो देवी, मनीष यादव आदि ने अपनी बड़ी धनराशियां इस कंपनी में निवेश की थीं। यही नहीं, उनकी देखा-देखी उनके परिचित और रिश्तेदारों ने काफी रुपया लगा दिया।
विज्ञापन

सत्येंद्र ने बताया कि जब निवेशकों से आवश्यकता पड़ने पर अपना पैसा वापस मांगा, तो आरोपियों के तेवर बदल गए। मुख्य संचालक समीर और स्टाफ ने न केवल रुपया लौटाने से साफ मना कर दिया बल्कि धमकी दी कि अगर कार्रवाई की कोशिश की, तो झूठे मुकदमों में फंसाकर जेल में सड़वा देंगे। इस धमकी के बाद से सभी निवेशक मानसिक तनाव और दहशत में हैं।
-
बॉलीवुड कलाकारों को बनाया ब्रांड एंबेसडर
एलयूसीसी ग्रुप के इस बहुचर्चित ठगी और धोखाधड़ी मामले में बॉलीवुड कलाकारों की भूमिका का मुख्य बिंदु है कि प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता श्रेयस तलपड़े जैसे बड़े चेहरों को इस सोसाइटी का ब्रांड एंबेसडर और मार्केट एडवाइजर बनाया गया था। दर्ज प्राथमिकी में फिल्म कलाकार के नाम का भी जिक्र किया गया है।
विज्ञापन

इन लोगों पर दर्ज हुई प्राथमिकी
न्यायालय के आदेश पर दर्ज प्राथमिकी में एलयूसीसी प्रमुख समीर अग्रवाल, प्रमुख संचालक सानिया अग्रवाल, फंड मैनेजर आर.के. शेट्टी, एजुकेशनल संजय मुदगिल, शबाब हुसैन, मैनेजर नरेंद्र नेगी, मैनेजर पंकज अग्रवाल, पीए सुप्रिया, स्टाफ अनुज जैन, ऑफिस हैड अजय श्रीवास्तव और ब्रांचों के संचालक अरविंद त्रिपाठी के नाम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें