हापुड़। गाजियाबाद जंक्शन यार्ड में इस सप्ताह तीन घंटे का ब्लॉक लेकर विद्युत तार बदलने के का कार्य किया जाएगा। इससे हापुड़ रेलवे स्टेशन पर ठहरने वाली दिल्ली-बरेली पैसेंजर ट्रेन तीन दिन निरस्त रहेगी। जबकि दो ट्रेनों का संचालन देरी से होगा।
गाजियाबाद-महरौली रेलखंड में 17, 19 और 21 सितंबर को तीन घंटे का पावर व ट्रैफिक ब्लॉक लेकर होने वाल कार्य के चलते बरेली जंक्शन से दिल्ली जंक्शन जाने वाली बरेली-दिल्ली पैसेंजर ट्रेन 16, 18 और 20 सितंबर को निरस्त रहेगी। वहीं दिल्ली जंक्शन से बरेली जंक्शन जाने वाली दिल्ली-बरेली पैसंजर ट्रेन 17, 19 और 21 सितंबर को रद्द रहेगी।
रक्सौल जंक्शन से आनंद विहार टर्मिनल को जाने वाली सद्भावना एक्सप्रेस ट्रेन को 15 और 17 सितंबर को मुरादाबाद मंडल में 25 मिनट नियंत्रित कर संचालित किया जाएगा। अयोध्या कैंट से चलकर दिल्ली को जाने वाली अयोध्या एक्सप्रेस को 16, 18 और 20 सितंबर को 50 मिनट नियंत्रित कर संचालित किया जाएगा। काठगोदाम से जैसलमेर के बीच दौड़ने वाली रानीखेत एक्सप्रेस 16, 18 और 20 सितंबर को 50 मिनट नियंत्रित कर संचालित होगी।
मुरादाबाद रेलवे मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव का कहना है कि गाजियाबाद यार्ड में पावर व ट्रैफिक ब्लॉक के कारण ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा। ऐसे में रेल यात्री अन्य ट्रेनों का सहारा ले सकते हैं।