फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: बॉडी-बिल्डिंग में चमन ने जीता कांस्य पदक

विज्ञापन
लखनऊ के ग्लोबल फिटनेस एक्सपो में प्रतिभाग करते चमन गुप्ता व अन्य। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
एटा। जैथरा के युवा बॉडी-बिल्डर चमन गुप्ता ने लखनऊ में आयोजित ग्लोबल फिटनेस एक्सपो में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। उनकी उपलब्धि से जिले के खेल प्रेमियों में खुशी है। लोगों ने चमन को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन

लखनऊ के द रीजेंट होटल में 25 से 27 सितंबर तक आयोजित तीन दिवसीय ग्लोबल फिटनेस एक्सपो में देशभर से बॉडी-बिल्डिंग और फिटनेस क्षेत्र से जुड़े खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। 26 सितंबर को हुई फेम इंडिया 5.0 बॉडी-बिल्डिंग चैंपियनशिप में चमन गुप्ता ने 75 किलोग्राम वर्ग की क्लासिक फिजिक कैटेगरी में प्रतिभाग किया। कड़े मुकाबले के बाद उन्होंने तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक जीता। चमन इससे पहले भी बॉडी-बिल्डिंग प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके हैं। लखनऊ के गांधी भवन में आयोजित बॉडी-बिल्डिंग प्रतियोगिता में उन्होंने 70 से 75 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया था। चमन ने बताया कि नियमित अभ्यास, अनुशासन और बेहतर खानपान उनकी तैयारी का अहम हिस्सा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें