घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विवाद का कारण
रघुवीर पाल ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि उनके बहनोई रामरतन कनागत कार्यक्रम में आए थे। गांव के हरपाल, मुकुट, नन्हे और लाखन शराब पीकर गाली-गलौज कर रहे थे। ये चारों सगे भाई हैं। रघुवीर ने उन्हें रोका था, जिससे आरोपी नाराज हो गए। इसी रंजिश में वारदात को अंजाम दिया गया।
पुलिस की कार्रवाई
पुलिस ने रघुवीर पाल की तहरीर पर चार नामजद और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपियों में मुकुट और हरपाल को हिरासत में ले लिया गया है। मौके से हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद हुई है। पुलिस अन्य तीन आरोपियों की तलाश कर रही है और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।