स्वाइन फ्लू के लक्षण
अचानक तेज बुखार, खांसी, गला खराब होना, सिरदर्द, शरीर में दर्द, थकान, नाक बहना या बंद होना, ठंड लगना या कंपकंपी, उल्टी या दस्त।
इन्हें ज्यादा खतरा
चिकित्सकों के मुताबिक पांच साल के कम आयु के बच्चे, गर्भवती महिलाएं, 65 वर्ष से अधिक आयु के लोग, अस्थमा, शुगर, हृदय रोग, किडनी रोग या अन्य रोगियों को स्वाइन फ्लू से ज्यादा खतरा है। सांस लेने में दिक्कत, सीने में दर्द, लगातार बुखार या कमजोरी हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।