फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: आयुष्मान कार्ड बनाने में बरेली प्रदेश में अव्वल, उपमुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य टीम को किया सम्मानित

Wed, 07 Oct 2026 02:35 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली जिले में अभियान के दौरान 2.59 लाख आयुष्मान कार्ड बनाए गए, जो प्रदेश में सर्वाधिक हैं। इस उपलब्धि पर लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में बरेली की टीम को सम्मानित किया गया है। 
विज्ञापन
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बरेली की टीम को किया सम्मानित। - फोटो : स्रोत- विभाग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के आठ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में बुधवार को लखनऊ के मार्श ऑडिटोरियम, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में वार्षिक उत्सव आयोजित किया गया। अभियान के दौरान सबसे अधिक आयुष्मान कार्ड बनाने पर बरेली की टीम को प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने अवार्ड देकर सम्मानित किया।

विज्ञापन


अभियान के दौरान बरेली में 2.59 लाख आयुष्मान कार्ड बनाए गए, जो प्रदेश में सर्वाधिक रहे। जिले में अब तक कुल करीब 14.74 लाख आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं। इसके अलावा योजना के तहत बरेली में करीब 6.25 लाख लाभार्थी उपचार करा चुके हैं। उपचार लेने वाले लाभार्थियों की संख्या के मामले में भी बरेली प्रदेश में सबसे आगे बताया गया।

यह भी पढ़ें- बदायूं: कमरे की चौखट पर फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, देवरानी और सास पर पिटाई करने का आरोप
विज्ञापन


समारोह में प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं हेकाली झिमोमी, सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं रितु माहेश्वरी, स्टेट हेल्थ एजेंसी (एसएसीएचआईएस) के सीईओ, राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (एमएचए) के सीईओ और महानिदेशक स्वास्थ्य समेत स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

बरेली की ओर से डिप्टी सीएमओ डॉ. अमित, डॉ. अनुराग, अशोक और अमीर बेग समेत टीम के सदस्य समारोह में शामिल हुए। अधिकारियों ने सम्मान को जिले में आयुष्मान योजना के क्रियान्वयन में जुटी टीम की उपलब्धि बताया।

Trending Videos
विज्ञापन

आंकड़ों के अनुसार:
अभियान के दौरान बरेली में 2,59,000 आयुष्मान कार्ड बनाए गए।
यह संख्या अभियान अवधि में प्रदेश के अन्य जनपदों की तुलना में सर्वाधिक रही।
जिले में अब तक कुल 14,74,000 आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं।
योजना के तहत करीब 6,25,000 लाभार्थी उपचार ले चुके हैं, जो उपचार प्राप्त करने वाले लाभार्थियों की संख्या के मामले में भी प्रदेश में सर्वाधिक बताई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें