फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ पर सामूहिक गायन

विज्ञापन
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज लालगंज वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने आयोजित कार्यक्रम में म
विज्ञापन
सरस्वती शिशु मंदिर, नगरपालिका में शुक्रवार को वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर नमामि वंदेमातरम् कार्यक्रम आयोजित किया गया। शुभारंभ अतिथियों ने भारत माता और बंकिमचंद्र चटर्जी के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर पुष्पार्चन किया।
विज्ञापन

इसके बाद छात्र-छात्राओं ने सामूहिक वंदे मातरम् गायन प्रस्तुत किया। मुख्य वक्ता इंद्रप्रकाश द्विवेदी ने वंदे मातरम् के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे राष्ट्रप्रेम और समर्पण की प्रेरणा का स्रोत बताया।
कार्यक्रम में अध्यक्ष हरिवंश सिंह, विशिष्ट अतिथि दीनानाथ सिंह, प्रबंधक प्रकाश सिंह और प्रधानाचार्य धनंजय पांडेय मौजूद रहे। करीब 300 विद्यार्थियों के साथ आचार्य, पूर्व छात्र और अभिभावकों ने सहभागिता की। इसी क्रम में हरिहरपुर, हथिया, इकरामपुर, परसापुर गांव और नवीन सरस्वती इंटर कॉलेज कोलघाट में भी सामूहिक वंदे मातरम् गायन हुआ। अंत में प्रधानाचार्य ने सभी के प्रति आभार जताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें