जगतपुर फोटो। उतरांव थाना के ठीक सामने पूजा मंडप में लगी आग
उतरांव थाना के ठीक सामने मंगलवार को दोपहर के समय कथा मंडप में अचानक आग लग जाने से पुलिस सहित स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। पूरा कथा मंडप जलकर नष्ट हो गया। पुलिस द्वारा दमकल विभाग के अधिकारियों को सूचना दी गई। कथा मंडप में दमकल पहुंचने के पहले ही सब जलकर नष्ट हो चुका था।आग कैसे लगी इसकी जानकारी किसी को नहीं हो सकी।