फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: नदी किनारे मिला 18 वर्षीय युवक का शव, हत्या की आशंका

Sat, 24 Oct 2026 02:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
नारीबारी 18 वर्षीय गौरव मांझी की फाइल फोटो - फोटो : shiv tripathi
विज्ञापन
सतपुरा के पटिवार गांव में नदी किनारे 18 वर्षीय गौरव मांझी का संदिग्ध शव मिला है, जो राकेश मांझी का पुत्र था। गौरव बृहस्पतिवार को दोपहर करीब 11 बजे चाकघाट बाजार जाने के लिए घर से निकला था।
विज्ञापन

वापस न लौटने पर परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की सूचना दी, जिसके बाद 23 अक्तूबर की सुबह नदी किनारे उसका शव बरामद हुआ। सूचना पर थाना प्रभारी प्रीतम तिवारी और चौकी इंचार्ज अमित कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक और डॉग स्क्वॉड ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए।
परिजनों ने गौरव की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना प्रभारी प्रीतम तिवारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में शरीर पर कोई गंभीर चोट नहीं मिली है। मौत का असली कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही स्पष्ट होगा। पुलिस मामले की गहन छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें