दिवाली और छठ पर्व पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने अलीगढ़ से गाजियाबाद के बीच अनारक्षित त्योहार विशेष ईएमयू ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि गाड़ी संख्या 04414 गाजियाबाद से अलीगढ़ के लिए पांच, छह और सात नवंबर को चलेगी।
उन्होंने बताया कि गाड़ी संख्या 04413 अलीगढ़ से गाजियाबाद के लिए छह, सात और आठ नवंबर को चलेगी। दोनों ट्रेनें तीन-तीन फेरे लगाएंगी। ईएमयू विशेष ट्रेन संख्या 04414 गाजियाबाद से रात 08:05 बजे रवाना होगी और रात 10:30 बजे अलीगढ़ जंक्शन पहुंचेगी। रास्ते में यह मारीपत, दादरी, बोडाकी हॉल्ट, अजायबपुर, दनकौर, वैर, चोला, गंगरौल हॉल्ट, सिकंदरपुर, खुर्जा जंक्शन, कमालपुर, डांवर, सोमना, कुलवा और महरावल स्टेशनों पर रुकेगी।
वापसी में ट्रेन संख्या 04413 अलीगढ़ जंक्शन से रात 11:30 बजे रवाना होकर अगले दिन रात दो बजे गाजियाबाद पहुंचेगी। यह ट्रेन महरावल, कुलवा, सोमना, डांवर, कमालपुर, खुर्जा जंक्शन, सिकंदरपुर, गंगरौल हॉल्ट, चोला, वैर, दनकौर, अजायबपुर, बोडाकी हॉल्ट, दादरी और मारीपत स्टेशनों पर ठहरेगी। उन्होंने बताया कि त्योहारों के दौरान अतिरिक्त ट्रेन चलने से गाजियाबाद, दादरी, खुर्जा व अलीगढ़ के बीच सफर करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।