फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम: अक्तूबर में भी गर्मी का सितम! यूपी में फिर सबसे गर्म रहा आगरा, जानें कब मिलेगी राहत

Mon, 12 Oct 2026 07:44 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

अक्तूबर में भी आगरा में गर्मी का असर बरकरार है। रविवार को 34.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ आगरा प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जबकि झांसी 34 डिग्री के साथ दूसरे स्थान पर रहा।

 
विज्ञापन
आगरा में गर्मी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अक्तूबर में भी लोगों को गर्मी से निजात नहीं मिल रही है। रविवार को फिर आगरा का तापमान प्रदेश में सबसे ज्यादा रहा। अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दूसरे स्थान पर झांसी रहा। झांसी का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन


मौसम विभाग ने बुधवार से तापमान में गिरावट के आसार जताए हैं। डेढ़ डिग्री सेल्सियस तक तापमान कम रह सकता है। आगरा में न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक रहा। 17 अक्तूबर तक मौसम साफ रहने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें