फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: शिवपुरी स्कूल में छात्रों ने ली स्वच्छता की शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान एवं केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान (सीपीआरआई) ने शुक्रवार को माध्यमिक विद्यालय शिवपुरी कनलोग में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। सीपीआरई के स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों और अध्यापकों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। अभियान 17 सितंबर से दो अक्तूबर तक संस्थान और इसके क्षेत्रीय केंद्रों में चलाया जा रहा है। कार्यक्रम का आयोजन स्वच्छता में सहभागिता, स्वच्छ भारत, विकसित भारत विषय पर आयोजित किया गया। इसमें आंगनबाड़ी, प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों के बच्चों, अध्यापकों, प्रशिक्षु शिक्षकों और अभिभावकों ने हिस्सा लिया। अभियान के नोडल अधिकारी संतोष कुमार ने बच्चों को महात्मा गांधी के स्वच्छता संबंधी आदर्शों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। सहायक नोडल अधिकारी विनोद कुमार ने व्यक्तिगत, पर्यावरण, पेयजल स्वच्छता और कचरा प्रबंधन की जानकारी दी। कार्यक्रम में वरिष्ठ वैज्ञानिक पिंगबियांग, वैज्ञानिक धर्मेंद्र चौधरी और मुख्य तकनीकी अधिकारी तरविंदर कोछड़ ने छात्रों स्वच्छता के महत्व के बारे में जानकारी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें