शिमला। रोटरी क्लब शिमला हिल क्वींस ने नोटबुक वितरण अभियान के तीसरे दिन शुक्रवार को 1200 नोटबुक बांटीं। यह अभियान चार सरकारी स्कूलों में चलाया गया। क्लब ने जीपीएस सेक्टर-3 न्यू शिमला, जीएसएसएस ब्योलिया, जीएसएसएस मैहली और जीएसएसएस लक्कड़ बाजार में नोटबुक वितरित की। प्रत्येक स्कूल को 300 नोटबुक मिलीं। वितरण के दौरान छात्रों के साथ संवाद सत्र आयोजित हुआ। इसमें उन्हें रोटरी इंटरनेशनल और इसके मानवीय कार्यों की जानकारी दी गई। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष हरप्रीत सेम्बी सहित क्लब से पूजा गोयल, गीता कपूर, समृति सहगल, सोनिया ब्रागटा, शिवानी डोगर और राशि बंटा भी मौजूद रहीं। संवाद