सलूंबर पुलिस ने ट्रांसफॉर्मर तोड़कर तांबा चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया और एक नाबालिग को संरक्षण में लिया। आरोपियों की निशानदेही पर 24 किलो 820 ग्राम तांबा और ट्रांसफॉर्मर का बॉडी कवर बरामद किया।
सलूंबर जिले में ट्रांसफॉर्मर तोड़कर तांबा चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक नाबालिग को संरक्षण में लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर 24 किलो 820 ग्राम तांबा और ट्रांसफॉर्मर का बॉडी कवर बरामद किया है। आरोपियों ने सेमारी, सराड़ा और झल्लारा थाना क्षेत्रों में चोरी की कई वारदातों में शामिल होना स्वीकार किया है।
विद्युत निगम के कनिष्ठ अभियंता की रिपोर्ट पर कार्रवाई
मुखबिर और आसूचना तंत्र की मदद से मिली सफलता
तीन थाना क्षेत्रों में चोरी की वारदातें कबूलीं
इसके अलावा सराड़ा थाना क्षेत्र के सुरखण्ड का खेड़ा, हर्षन तालाब और नावड़ा में ट्रांसफॉर्मर गिराकर तांबा चुराने की बात भी स्वीकार की। आरोपियों ने झल्लारा थाना क्षेत्र के मानपुरा सालैया में हुई चोरी की वारदात में शामिल होना भी कबूला है। पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य संदिग्धों की भूमिका की जांच कर रही है। आरोपियों से पूछताछ जारी है।