फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब विधानसभा सत्र: परविंदर झोटा को दी गई श्रद्धांजलि, नाै मिनट में कार्यवाही स्थगित; कांग्रेस ने साधा निशाना

Thu, 22 Oct 2026 12:01 PM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

23 अक्तूबर को सुबह 10 बजे सदन में सरकारी कामकाज निपटाया जाएगा। सप्ताहांत के कारण 24 और 25 अक्तूबर को बैठक नहीं होगी। वहीं, 26 अक्तूबर को राजपत्रित अवकाश के चलते सदन की कार्यवाही नहीं होगी।
विज्ञापन
नारेबाजी करते हुए विधानसभा में पहुंचे नेता प्रतिपक्ष प्रताप बाजवा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब विधानसभा का सत्र शुरू हो गया। विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां की ओर से बुलाया गया सत्र 27 अक्तूबर तक चलेगा। पहले दिन दिवंगत हस्तियों को श्रद्धांजलि देने के बाद सदन को स्थगित कर दिया गया। 

विज्ञापन


कांग्रेस ने सरकार को घेरा 
पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष परगट सिंह ने विधानसभा के विशेष सत्र के पहले दिन की कार्यवाही महज नौ मिनट में समाप्त किए जाने पर आम आदमी पार्टी सरकार को घेरा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार सदन में विपक्ष के सवालों का सामना करने से बच रही है। विभिन्न ज्वलंत मुद्दों पर जवाब देने के बजाय कार्यवाही समाप्त कर दी गई।

परगट सिंह ने कहा कि शहीद परविंदर सिंह झोटा को इंसाफ दिलाने, पांच पुलिस मामलों के बावजूद आरोपी को असलहा लाइसेंस जारी होने और 2021 में प्रतिबंधित कैप्सूलों की कथित तौर पर खुलेआम बिक्री जैसे गंभीर मुद्दों पर सरकार को जवाब देना चाहिए था। उन्होंने बेअदबी विरोधी कानून में संशोधन के मुद्दे पर भी सरकार को घेरा। आरोप लगाया कि श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदारों के समक्ष सहमति बनने के बावजूद सरकार संशोधन से पीछे हट रही है।
विज्ञापन


कांग्रेस अध्यक्ष ने तीन लाख कर्मचारियों की सामूहिक छुट्टी, कंप्यूटर शिक्षकों, ईटीटी शिक्षकों और प्रोफेसरों के धरनों के साथ मानसा में नशा तस्करों के खिलाफ चल रहे धरने और किसानों की मांगों का भी जिक्र किया।

परगट सिंह ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी सरकार बहस की चुनौती से पीछे हट रही है और केवल नियंत्रित मीडिया के सामने अपना एजेंडा चलाना चाहती है। उन्होंने दावा किया कि पंजाब में आप सरकार के शासन के आखिरी तीन महीने चल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें