गर्मी या उमस के मौसम में पंखा घर के सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले उपकरणों में शामिल होता है, लेकिन कई बार ऐसा होता है कि पंखा पूरी स्पीड पर चलाने के बावजूद पहले जैसी हवा नहीं देता।
ऐसे में अक्सर लोग तुरंत नया पंखा खरीदने के बारे में सोचने लगते हैं। जबकि, इसके पीछे कुछ ऐसे तकनीकी कारण हो सकते हैं जिनके बारे में अधिकतर लोग नहीं जान पाते। तो चलिए जानते हैं आखिर अचानक पंखे की हवा क्यों कम हो जाती है। अगली स्लाइड्स में आप इसके पीछे के कारणों के बारे में जान सकते हैं...