How to keep water tank clean in monsoon: बरसात के सीजन में छत पर रखी पानी की टंकी की सफाई करना काफी जरूरी है। इसकी सफाई को नजरअंदाज करना आपके लिए भारी पड़ सकता है। बरसात के सीजन में बारिश, धूल, पक्षियों की गंदगी और छत से बहकर आने वाला मलबा टंकी के ढक्कन, पाइप या ओवरफ्लो हिस्से के जरिए पानी तक पहुंच सकता है।
इस कारण टंकी को अच्छी तरह बंद रखना जरूरी है। भारी बारिश के बाद दूषित पानी के टैंक में पहुंचने का खतरा काफी बढ़ जाता है। इस कारण मानसून में टंकी की स्थिति को जांचना और उसकी नियमित सफाई करना जरूरी है।