Common Password Mistakes: आजकल इंटरनेट के इस दौर में हमारा पूरा जीवन ऑनलाइन खातों, बैंकिंग एप्स और सोशल मीडिया पर निर्भर हो चुका है। ऐसे में हर तरह के अपने खातों को सुरक्षित रखने के लिए पासवर्ड ही हमारी पहली ढाल होता है। हालांकि, ज्यादातर लोग पासवर्ड बनाते समय सुरक्षा की बुनियादी बातों को नजरअंदाज कर देते हैं और कुछ साधारण लेकिन बड़ी गलतियां कर बैठते हैं।
जैसे बहुत आसान शब्द रखना, निजी जानकारी शामिल करना और हर जगह एक ही पासवर्ड इस्तेमाल करना आपके खातों को आसानी से हैक करा सकता है। आइए इस लिए लेख में जानते हैं वो कौन सी गलतियां है जिसे पासवर्ड बनाते समय नहीं करनी चाहिए, साथ ही ये भी जानेंगे कि पासवर्ड मजबूत पासवर्ड बनाते समय किन बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है।