Check PUC Certificate Online: वाहनों के बढ़ते प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए हर वाहन मालिक के पास वैध पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है। बिना वैध पीयूसी के गाड़ी चलाने पर भारी-भरकम चालान कट सकता है। कई बार लोगों को यह याद नहीं रहता कि उनकी गाड़ी का प्रदूषण प्रमाण पत्र कब एक्सपायर हो रहा है। इसके लिए आपको किसी एजेंट या दुकान के चक्कर काटने की बिल्कुल जरूरत नहीं है।
आप आराम से घर बैठे परिवहन विभाग के ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए आप बिना किसी ओटीपी के सिर्फ अपनी गाड़ी की पीयूसी सर्टिफिकेट की वैलिडिटी और उसकी स्थिति आसानी से जांच सकते हैं। बता दें कि इस प्रक्रिया में आपको गाड़ी नंबर और चेसिस नंबर के अंतिम पांच अंकों की जरुरत पड़ेगी।