फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपका गूगल अकाउंट किन-किन जगहों पर लॉग इन है? 1 मिनट में ऐसे करें चेक

Fri, 09 Oct 2026 06:15 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Check Google Account Logged in Devices: कई बार ऐसा होता है कुछ लोगों का गूगल अकाउंट दूसरे मोबाइल फोन लॉग इन रहता है और उन्हें पता नहीं चल पाता है। ज्यादातर मामलों यूजर की ही कोई पुरानी गलती होती है। आइए इस लेख में ये समझते हैं कि आप खुद से कैसे चेक कर सकते हैं कि आपका गूगल अकाउंट कहां-कहां लॉगइन है।
विज्ञापन
1 of 5
गूगल अकाउंट सिक्योरिटी - फोटो : AI
Google Account Security Check: आजकल हमारा पूरा पर्सनल और प्रोफेशनल डेटा जैसे जीमेल, गूगल फोटोज, कॉन्टैक्ट्स और यूट्यूब हिस्ट्री हमारे गूगल अकाउंट से जुड़ा होता है। कई बार हम अपने दोस्तों के फोन, ऑफिस के कंप्यूटर या किसी साइबर कैफे में अपना गूगल अकाउंट खोल तो लेते हैं, लेकिन काम खत्म होने के बाद उसे लॉग आउट करना भूल जाते हैं। 

ऐसी लापरवाही से आपके निजी डेटा का गलत इस्तेमाल हो सकता है और अकाउंट हैक होने का खतरा बढ़ जाता है। अच्छी बात यह है कि गूगल अपने यूजर्स को यह जांचने की सुविधा देता है कि उनका अकाउंट किन-किन डिवाइसेज में खुला हुआ है। आइए इस लेख में जानते हैं कि आप इसे कैसे चेक कर सकते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Google Gmail - फोटो : FREEPIK
स्मार्टफोन से ऐसे चेक करें एक्टिव डिवाइसेज की पूरी लिस्ट
  • अपने फोन की सेटिंग्स खोलें और 'गूगल' पर जाएं। इसके बाद 'मैनेज योर गूगल अकाउंट' विकल्प पर क्लिक करें।
  • यहां ऊपर दिख रहे मेन्यू में 'सेक्योरिटी' टैब चुनें और नीचे स्क्रॉल करके 'योर सर्विसेज' सेक्शन में जाकर 'मैनेज ऑल सर्विसेज' पर टैप करें।
  • आपके सामने सभी डिवाइसेज की सूची आ जाएगी।
विज्ञापन

3 of 5
कंप्यूटर या लैपटॉप में ब्राउजर से चेक करने का तरीका - फोटो : Adobe Stock
कंप्यूटर या लैपटॉप में ब्राउजर से चेक करने का तरीका
  • कंप्यूटर पर ब्राउजर खोलकर myaccount.google.com पर जाएं और अपना गूगल अकाउंट लॉग इन करें।
  • बाईं तरफ दिए गए 'सेक्योरिटी' ऑप्शन पर क्लिक करें और स्क्रॉल करके 'योर डिवाइसेज' में जाएं।
  • यहां आपको वे सभी मोबाइल, कंप्यूटर और टैब दिखाई देंगे जिनमें आपका अकाउंट एक्टिव है या हाल ही में लॉग इन किया गया था।

4 of 5
अनजान डिवाइस से तुरंत कैसे करें रिमोट लॉग आउट (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock
अनजान डिवाइस से तुरंत कैसे करें रिमोट लॉग आउट
  • अगर लिस्ट में कोई ऐसा फोन या कंप्यूटर दिखता है जिसे आप इस्तेमाल नहीं करते या बेच चुके हैं, तो उस पर क्लिक करें। वहां दिख रहे 'साइन आउट' विकल्प को तुरंत दबाएं।
  • ऐसा करते ही आपका गूगल अकाउंट उस अनजान डिवाइस से दूर बैठे ही सुरक्षित रूप से बंद यानी लॉग आउट हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अकाउंट की सुरक्षा मजबूत करने के लिए जरूरी टिप्स - फोटो : FREEPIK
अकाउंट की सुरक्षा मजबूत करने के लिए जरूरी टिप्स
  • अनजान डिवाइसेज को हटाने के बाद अपने गूगल अकाउंट का पासवर्ड तुरंत बदल दें। इसके अलावा अपने अकाउंट में टू-स्टेप वेरिफिकेशन सुविधा चालू कर लें।
  • इससे जब भी कोई नया व्यक्ति आपके अकाउंट में लॉग इन करने की कोशिश करेगा, तो आपके मोबाइल पर तुरंत मैसेज और ओटीपी आ जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें