फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉक्स ऑफिस: दशहरा पर कितनी हुई 'जेलर 2' की कमाई? छुट्टी के दिन 'रणबाली' के कलेक्शन में आया उछाल

Tue, 20 Oct 2026 07:45 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Jailer 2 VS Ranabaali: रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा कर रही है। वहीं विजय देवरकोंडा की फिल्म 'रणबाली' भी अपनी मौजूदगी दर्ज करा रही है। जानिए दोनों फिल्मों ने दशहरा पर कितना कलेक्शन किया है।
 
विज्ञापन
1 of 8
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला
बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' धमाल मचा रही है। फिल्म के कलेक्शन को देखकर लगता है कि आज इसे दशहरा की छुट्टी का फायदा मिल रहा है। वहीं विजय देवरकोंडा और रश्मिका की फिल्म 'रणबाली' भी ठीक-ठाक कमाई कर रही है। जानिए आज मंगलवार को दोनों फिल्मों ने कितना कलेक्शन किया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
रजनीकांत जेलर 2 - फोटो : सोशल मीडिया
'जेलर 2' को मिला दशहरा का फायदा
  • रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' बॉक्स ऑफिस पर सबसे आगे बनी हुई है। 
  • फिल्म ने सोमवार को रिलीज के पांचवें दिन भारत में 42.35 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था। 
  • आज दशहरा के दिन इसने खबर लिखे जाने तक 45.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
  • इस तरह से फिल्म का टोटल कलेक्शन 287.80 करोड़ रुपये हो गया है।
  • यह फिल्म साल 2023 में रिलीज हुई 'जेलर' का सीक्वल है।

जय हिंद: रिलीज हुआ 'मातृभूमि' का नया गाना, जोशीले अंदाज में दिखे सलमान खान; हिमेश के म्यूजिक ने डाली जान

विज्ञापन

3 of 8
जेलर 2 - फोटो : सोशल मीडिया
क्या है 'जेलर 2' की कहानी?
फिल्म के केंद्र में एक बार फिर मुथुवेल पांडियन है, जो पहले भाग में वर्मन (विनायकन) की मौत के बाद की घटनाओं से जूझ रहा है। वर्मन की हत्या के पीछे की सच्चाई और उससे जुड़े लोगों की तलाश कहानी को आगे बढ़ाती है। एक पुलिस अधिकारी बेटे को खोने का मानसिक आघात अब भी मुथुवेल और उसके परिवार को परेशान करता है। इस बार उसका सामना ऐसे गिरोह से होता है, जिसका नेटवर्क वर्मन से भी बड़ा है। कहानी में नए किरदारों की एंट्री के साथ संघर्ष का दायरा बढ़ता जाता है।

4 of 8
रणबाली - फोटो : सोशल मीडिया
'रणबाली' की कितनी हुई कमाई?
  • विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की अदाकारी वाली फिल्म 'रणबाली' भी बॉक्स ऑफिस पर बनी हुई है। 
  • इस फिल्म को भी आज दशहरा की छुट्टी का फायदा मिलता दिख रहा है।
  • सोमवार को इस फिल्म ने  5.40 करोड़ रुपये कमाए थे।
  • आज पांचवें दिन खबर लिखे जाने तक इस फिल्म ने 6.75 करोड़ रुपये कमाए हैं। 
  • इस फिल्म का कुल कलेक्शन 36.20 करोड़ रुपये हो गया है।
विज्ञापन

5 of 8
रणबाली - फोटो : यूट्यूब
क्या है 'रणबाली' की कहानी?
इस फिल्म की कहानी 1876 से 1878 के बीच मद्रास में पड़े भीषण अकाल की पृष्ठभूमि पर आधारित है। उस दौर में ब्रिटिश शासन की नीतियों और अनाज के निर्यात ने आम लोगों की मुश्किलों को और बढ़ाया था। भूख, शोषण और अंग्रेजों के अत्याचार से जूझते लोगों के बीच रणबाली (विजय देवरकोंडा) नाम का एक योद्धा उभरता है, जो अपनी जमीन और अपने लोगों की रक्षा के लिए सत्ता से टकराने का फैसला करता है। वहीं, ब्रिटिश अधिकारी सर थियोडोर हेक्टर (अर्नोल्ड वोस्लू) रणबाली के इस संघर्ष का प्रमुख विरोधी है। वह क्रूर है और जिद्दी भी। कहानी में रणबाली की निजी जिंदगी और भावनात्मक पक्ष भी जोड़ा गया है, जहां सबसे अहम किरदार जयम्मा (रश्मिका मंदाना) का है।
विज्ञापन

6 of 8
प्रहार - फोटो : सोशल मीडिया
'प्रहार' की कितनी हुई कमाई?
  • राजकुमार राव, वामिका गब्बी और जयदीप अहलावत की फिल्म 'प्रहार' की बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत कुछ खास नहीं रही। 
  • यह फिल्म मशहूर सरकारी वकील उज्ज्वल निकम की जिंदगी पर आधारित है।
  • फिल्म ने सोमवार को दो करोड़ रुपये कमाए थे।
  • आज इसे दशहरा का फायदा मिला है। पांचवें दिन इसने खबर लिखे जाने तक 3.30 करोड़ रुपये कमाए हैं।
  • इसके साथ फिल्म का कुल कलेक्शन 14.45 करोड़ रुपये हो गया है। 
विज्ञापन

7 of 8
फिल्म 'नई नवेली' में यामी गौतम - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
'नई नवेली' का कलेक्शन
  • बालाजी मोहन के निर्देशन में बनी 'नई नवेली' 16 अक्तूबर को रिलीज हुई। 
  • फिल्म में यामी गौतम लीड रोल में हैं। ये एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म है। 
  • यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत नहीं कर सकी।
  • फिल्म ने सोमवार को 2.65 करोड़ का कलेक्शन किया था। 
  • मंगलवार को इसकी कमाई में उछाल आया और इसने 4.35 करोड़ रुपये कमाए।
  • इसके साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 18.65 करोड़ रुपये हो गया है। 
विज्ञापन

8 of 8
दृश्यम 3 - फोटो : अमर उजाला
क्या है 'दृश्यम 3' का हाल?
अजय देवगन की 'दृश्यम 3: द कन्क्लूजन' दो अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को रिलीज हुए 19 दिन हो गए हैं। इसके बावजूद ये अच्छी कमाई कर रही है। आज इसने खबर लिखे जाने तक 6.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 357 करोड़ रुपये हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें