फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दृश्यम 3: 'यह कैसे मेल खाता है'? आठ साल छोटी इशिता की मां का रोल निभाने पर बोलीं श्रिया; मेकर्स की तारीफ की

Mon, 12 Oct 2026 10:32 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Drishyam 3: श्रिया सरन ने 'दृश्यम 3' में इशिता दत्ता की मां किरदार निभाने पर अपनी बात रखी है। श्रिया, इशिता से सिर्फ 8 साल बड़ी हैं।
 
विज्ञापन
1 of 5
शिया सरन, इशिता दत्ता - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री श्रिया सरन इन दिनों 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' की सफलता से खुश हैं। अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अभिनेत्री ने नंदिनी सलगांवकर का किरदार निभाया है। 'दृश्यम' फ्रेंचाइजी की शुरुआत से ही श्रिया, इशिता दत्ता की मां के रोल में नजर आई हैं, जो उनसे 8 साल छोटी हैं। इशिता ने अंजू सलगांवकर का किरदार निभाया है। इस फिल्म का तीसरा पार्ट अभी सिनेमाघरों में चल रहा है। श्रिया ने इशिता की मां का रोल निभाने के बारे में बात की है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
श्रिया सरन - फोटो : एक्स@starstudio18_
उम्र पर क्या बोलीं श्रिया
न्यूज 18 से बातचीत में श्रिया ने 'दृश्यम' फ्रेंचाइजी में इशिता की मां का रोल निभाने पर अपने विचार रखे। श्रिया सरन की उम्र 44 साल है। वहीं इशिता की उम्र 36 साल है। अभिनेत्री ने कहा, 'हां, मतलब, यह बात अजीब लगती है। मैंने इस बारे में सोचा भी था। मुझे लगा कि यह कैसे मेल खाता है? मगर कहानी इतनी असरदार है कि आप इन सब चीजों के बारे में सोचते ही नहीं हैं।'
विज्ञापन

3 of 5
इशिता दत्ता - फोटो : एक्स@starstudio18_
श्रिया ने क्यों की मेकर्स की तारीफ?
अभिनेत्री ने माना कि फिल्म इंडस्ट्री में महिला कलाकारों को अक्सर एक ही तरह के रोल में बांध दिया जाता है। हालांकि, उन्होंने 'दृश्यम' के मेकर्स की तारीफ की कि उन्होंने उम्र के अंतर को सही ढंग से दिखाया है। श्रिया ने बताया कि फ्रेंचाइजी में इशिता का किरदार 'अंजू' एक गोद ली हुई बच्ची का है। फिल्म में इस बात को बहुत खूबसूरती से दिखाया गया है। बातचीत के दौरान उन्होंने इशिता के साथ काम करने और उनके साथ अपने निजी रिश्ते में आए बदलाव के बारे में भी बात की।

4 of 5
श्रिया सरन - फोटो : सोशल मीडिया
इशिता के बारे में श्रेया ने क्या कहा?
उन्होंने कहा, 'जब हमने 'दृश्यम' पर काम शुरू किया, तो हम दोनों सचमुच बच्चे ही थे! जब तक हमने 'दृश्यम 2' की शूटिंग की, तब तक उसकी शादी हो चुकी थी। मुझे याद है कि हम जिंदगी के बारे में बातें करते थे। तीसरी फिल्म तक, हम बच्चों के बारे में बातें कर रहे थे।' उन्होंने अपनी को-स्टार को एक 'बेहतरीन मां' भी बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
श्रिया सरन और अजय देवगन - फोटो : इंस्टाग्राम-@shriya_saran1109
'दृश्यम 3' का कलेक्शन
  • 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' दो अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई।
  • इसने बॉक्स ऑफिस पर 62 करोड़ रुपये की जबरदस्त ओपनिंग की। 
  • इस क्राइम थ्रिलर ने दसवें दिन 22.50 करोड़ रुपये की कमाई की।
  • अजय देवगन की यह फिल्म भारत में 300 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है।
  • दुनिया भर में इसकी कमाई 400 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें