BMW i5 LWB Electric Sedan
- फोटो : BMW
इस इलेक्ट्रिक सेडान में कैसा पावरट्रेन, बैटरी और ड्राइविंग रेंज दी गई है?
भारतीय स्पेक वाली BMW i5 LWB में दमदार इलेक्ट्रिक मोटर और बड़ा बैटरी पैक दिया गया है:
- पावर और स्पीड: इसमें रियर-माउंटेड सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर मिलती है, जो 268 hp की पावर जनरेट करती है। यह सेडान महज 6.7 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है।
- बैटरी और रेंज: कार में 81.6 kWh का हाई-वोल्टेज बैटरी पैक दिया गया है। भारत के MIDC टेस्ट साइकिल के तहत यह कार सिंगल चार्ज में 669 किलोमीटर तक की ड्राइविंग रेंज देती है।
भारतीय सड़कों के लिए i5 LWB में क्या बदलाव किए गए हैं?
भारत की सड़क परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए i5 LWB में एडेप्टिव रियर-एक्सल एयर सस्पेंशन दिया गया है। साथ ही, कार में ग्राउंड क्लीयरेंस भी बढ़ाया गया है।
BMW के अनुसार, ये बदलाव खराब और असमान सड़कों पर राइड कम्फर्ट बेहतर करने के साथ-साथ कार के अंडरबॉडी हिस्से को नुकसान पहुंचने के जोखिम को कम करने में मदद करते हैं।