फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करवा चौथ 2026: पति-पत्नी अपनी राशि के अनुसार पहनें कपड़े, जानें 12 राशियों के शुभ रंग

Wed, 28 Oct 2026 04:11 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

करवा चौथ पर महिलाएं सोलह श्रृंगार करती हैं, लेकिन अगर आप इस बार अपने जीवनसाथी के कपड़ों के रंग के बारे में भी सोच रही हैं, तो राशि के अनुसार रंग चुनने का विचार दिलचस्प हो सकता है। आइए जानते हैं कि करवा चौथ पर 12 राशियों के पति-पत्नी किन रंगों के कपड़ों में अपनी जोड़ी को खास बना सकते हैं।

विज्ञापन
1 of 5
करवा चौथ 2026 पति-पत्नी राशि के अनुसार चुनें कपड़ों का रंग - फोटो : AI
करवा चौथ पर चांद का दीदार, हाथों में मेहंदी, लाल चूड़ियों की खनक और पति-पत्नी का प्यार इस त्योहार को बेहद खास बना देता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के लिए व्रत रखती हैं। इस साल करवा चौथ 29 अक्टूबर 2026, गुरुवार को मनाया जाएगा। त्योहार की तैयारियों में कपड़ों का चुनाव भी खास होता है। कोई लाल साड़ी पहनना पसंद करता है, तो कोई ट्रेंडिंग एथनिक लुक अपनाता है। लेकिन अगर आप इस बार अपने जीवनसाथी के कपड़ों के रंग के बारे में सोच रही हैं, तो राशि के अनुसार रंग चुनने का विचार दिलचस्प हो सकता है। ज्योतिषीय मान्यताओं में अलग-अलग राशियों के लिए कुछ रंग शुभ माने जाते हैं। आइए जानते हैं कि करवा चौथ पर 12 राशियों के पति-पत्नी किन रंगों के कपड़ों में अपनी जोड़ी को खास बना सकते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
राशि के अनुसार चुनें अपने कपड़ों के रंग - फोटो : AI
राशि के अनुसार चुनें अपने कपड़ों के रंग

मेष राशि: इस राशि के जातक लाल या मैरून रंग के कपड़े चुन सकते हैं। पत्नी लाल साड़ी और पति मैरून कुर्ता पहनें, तो पारंपरिक लुक शानदार लगेगा।

वृषभ राशि: गुलाबी या क्रीम रंग की ड्रेस और कुर्ता इन लोगों के लिए अच्छा विकल्प है। ये रंग सौम्य और आकर्षक लुक देते हैं।

मिथुन राशि: इस राशि वाले हरे रंग की साड़ी या हरे या ऑफ-व्हाइट कुर्ता चुन सकते हैं। यह एक फ्रेश लुक देगा।
 
विज्ञापन

3 of 5
करवा चौथ पर कपल के कपड़ों का रंग - फोटो : AI
कर्क राशि: सफेद, क्रीम या हल्के नीले रंग के कपड़े पहनें। पत्नी क्रीम साड़ी और पति इसी रंग का कुर्ता पहन सकते हैं।

सिंह राशि: गोल्डन और नारंगी रंग इस राशि के लिए अच्छे विकल्प हैं। गोल्डन बॉर्डर वाली साड़ी के साथ नारंगी कुर्ता खूबसूरत लगेगा।

कन्या राशि: हरा या सुनहरा रंग चुनें। पत्नी हरे रंग का सूट और पति हल्के हरे रंग का कुर्ता पहन सकते हैं।

4 of 5
करवा चौथ पर कपल के कपड़ों का रंग - फोटो : AI
तुला राशि: गुलाबी और सिल्वर रंग में आउटफिट चुनें। यह एलिगेंट और आकर्षक अंदाज देता है।

वृश्चिक राशि: लाल या मैरून रंग की ड्रेस और पति मैरून कुर्ता पहन सकते हैं। यह पारंपरिक लुक के लिए अच्छा विकल्प है।

धनु राशि: ये लोग पीला या केसरिया रंग चुनें। इन रंगों के कपड़े त्योहार के माहौल में खूबसूरत लगेंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
करवा चौथ पर कपल के कपड़ों का रंग - फोटो : AI
मकर राशि: नीले रंग की साड़ी और नेवी ब्लू कुर्ता इस राशि के जातकों के लिए शुभ रहेगा। 

कुंभ राशि: बैंगनी या सिल्वर रंग के कपड़े चुनें। पत्नी बैंगनी साड़ी और पति हल्के रंग का कुर्ता पहन सकते हैं।

मीन राशि: पीला या हल्का सुनहरा रंग इन लोगों के लिए अच्छा विकल्प है। इस रंगों के साथ गोल्डन एक्सेसरीज भी चुन सकते हैं।

करवा चौथ 2026: पत्नी के व्रत के दौरान पति न करें ये काम, इन बातों से करें परहेज
करवा चौथ 2026: पहली बार व्रत रखने वाली महिलाएं जान लें नियम, चांद निकलने का समय और शुभ मुहूर्त

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें