फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर में आज क्या है खास: आरएसएस का एकत्रीकरण, मुख्यमंत्री अर्बन कान्क्लेव में होंगे शामिल

Wed, 28 Oct 2026 07:39 AM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर/मुंबई

सार

इंदौर में बुधवार को कई बड़े आयोजन होने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को इंदौर आएंगे और अर्बन कॉन्क्लेव में शामिल होंगे। वहीं, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष के समापन पर एकत्रीकरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
इंदौर में आज क्या है खास - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

- आरएसएस का एकत्रीकरण कार्यक्रम: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष का समापन कार्यक्रम बुधवार को इंदौर में आयोजित होगा। डेली कॉलेज परिसर में शाम 4:30 बजे शुरू होने वाले इस कार्यक्रम को ‘चरैवेति एकत्रीकरण’ नाम दिया गया है।

विज्ञापन

 

- अर्बन कॉन्क्लेव का शुभारंभ: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सुबह 10 बजे इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में अर्बन कॉन्क्लेव का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री कार्यक्रम के दौरान निवेशकों के साथ वन-टू-वन बैठक कर शहरी क्षेत्र में निवेश, परियोजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और भविष्य में सहयोग की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा करेंगे।
 

- भागवत कथा में प्रवचन: शहर के स्टार चौराहे पर भागवत कथा का आयोजन हो रहा है। इसमें इंद्रेश कुमार दोपहर 3 बजे प्रवचन देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


- चित्रकला कार्यशाला: चित्रकला से जुड़ी बारिकियों को सीखने के लिए प्रीतम लाल दुआ सभागृह की कला विथिका में सुबह 11 बजे के बाद कार्यशाला। वंदे मातरम महोत्सव के तहत इसे आयोजित किया जा रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें