फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेहत से खिलवाड़: भोपाल में सात क्विंटल प्रतिबंधित एनालॉग पनीर जब्त, त्योहार से पहले बड़ी कार्रवाई

Wed, 28 Oct 2026 03:58 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल रेलवे स्टेशन के बाहर खाद्य सुरक्षा विभाग ने छापा मारकर सात क्विंटल से अधिक प्रतिबंधित एनालॉग पनीर जब्त किया। मुरैना से ट्रेन के जरिए लाई गई इस खेप की कीमत करीब 2.5 लाख रुपये बताई गई है। विभाग जांच कर रहा है कि पनीर किन होटलों, रेस्तरां और डेयरियों में सप्लाई होना था।
विज्ञापन
सात क्विंटल से अधिक एनालॉग पनीर जब्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग की टीम ने भोपाल रेलवे स्टेशन के बाहर बड़ी कार्रवाई करते हुए सात क्विंटल से अधिक एनालॉग पनीर जब्त किया। मुरैना से ट्रेन के माध्यम से लाया गया यह प्रतिबंधित पनीर दिवाली के त्योहार से ठीक पहले बाजार में खपाने की तैयारी थी। अधिकारियों ने मंगलवार रात दो बजे छापा मारकर 2.5 लाख रुपये मूल्य का पनीर बरामद किया। विभागीय टीम ने बिल्टी और बिल के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मध्य प्रदेश में तीन माह पहले लगे प्रतिबंध के बाद यह पहला बड़ा मामला सामने आया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बाबा बागेश्वर: धीरेंद्र शास्त्री बोले- हमने तो करवा चौथ का नया नाम 'खसम पूजन दिवस' रख लिया, बाबा ने दी ये सीख

जब्ती और आपूर्ति की जांच
खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम अब इस बात की गहन जांच कर रही है कि पनीर की इस खेप को शहर के किन होटलों, रेस्तरां या डेयरियों में भेजा जाना था। विभाग का कहना है कि मामले में संलिप्त पाए जाने वाले सभी संबंधित संस्थानों और व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बुधवार सुबह तक अधिकारियों की यह कार्रवाई निरंतर जारी रही। त्योहारों के समय बाजार में मांग बढ़ने का फायदा उठाने के उद्देश्य से इस मिलावटी पनीर को शहर में खपाने की साजिश रची गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतिबंधित पनीर का कारोबार
एनालॉग पनीर को प्राकृतिक दूध से बनने वाले असली पनीर के विकल्प के रूप में तैयार किया जाता है। इसमें असली दूध के स्थान पर अथवा दूध के साथ वनस्पति वसा, स्टार्च और अन्य कृत्रिम सामग्रियों का उपयोग होता है। कम लागत के कारण बाजार में इसकी खपत तेजी से बढ़ रही थी। करीब तीन महीने पहले राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग ने इसके असुरक्षित क्रय-विक्रय पर गंभीर आपत्ति जताई थी। आयोग के कड़े रुख और विभिन्न राज्यों को पत्र भेजने के फैसले के बाद मध्य प्रदेश सरकार ने राज्यभर में एनालॉग पनीर पर पूर्ण रोक लगा दी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें