फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: लखनऊ में सस्ते फ्लैट खरीदने का मौका, इस वेबसाइट से करा सकते हैं बुकिंग; मिलेगी कई लाख की छूट

Sun, 13 Sep 2026 07:34 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Flats in Lucknow: यदि आप लखनऊ में एलडीए के सस्ते फ्लैट खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए 14 सितंबर तक आखिरी मौका है। 
विज्ञापन
लखनऊ में फ्लैट। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 एलडीए के खाली फ्लैट खरीदने का सोमवार को आखिरी मौका है। जन्माष्टमी के मौके पर चार सितंबर को शुरू हुई पहले आओ-पहले पाओ योजना 14 सितंबर को समाप्त हो जाएगी। योजना के तहत चुनिंदा फ्लैटों की खरीद पर कीमत के अनुसार एक से दो लाख रुपये तक की छूट दी जा रही है। इच्छुक खरीदारों को ऑनलाइन बुकिंग करनी होगी। एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने बताया कि यह छूट पहले आओ-पहले पाओ योजना में उपलब्ध चुनिंदा फ्लैटों पर मिलेगी। फ्लैट खरीदने के लिए आवेदक को ऑनलाइन बुकिंग करनी होगी। जो फ्लैट खाली हैं उनमें उनमें वन बीएचके, टू बीएचके और थ्री बीएचके के हैं।

विज्ञापन


अलग-अलग रेंज के हैं घर
खरीदारों को जो छूट मिलेगी उसमें 20 लाख से 50 लाख रुपये तक के फ्लैट पर एक लाख रुपये की छूट मिलेगी। वहीं, 50 लाख से 75 लाख रुपये कीमत के फ्लैट पर 1.5 लाख रुपये की छूट और 75 लाख रुपये से अधिक कीमत वाले फ्लैट पर दो लाख से ढाई लाख रुपये की छूट प्रदान की जाएगी। आवेदन एलडीए की वेबसाइट registration.ldalucknow.in पर होगा। चार सितंबर को जब योजना शुरू की गई थी तो उस समय करीब 160 फ्लैट खाली थी। अभी करीब 50 फ्लैट खाली हैं।

विज्ञापन

इन अपार्टमेंट में मिलेगी छूट

श्रवण अपार्टमेंट, कानपुर रोड योजना
सनराइज अपार्टमेंट (मृगशिरा), कानपुर रोड योजना
स्मृति अपार्टमेंट, कुर्सी रोड
पूर्वा अपार्टमेंट, कानपुर रोड
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें