फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पहले आओ पहले पाओ योजना में एलडीए के फ्लैट खरीदने का आज आखिरी मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
पहले आओ पहले पाओ योजना में एलडीए के फ्लैट खरीदने का आज आखिरी मौका
विज्ञापन


खरीदारों मिलेगी दो लाख रुपये तक की छूट

माई सिटी रिपोर्टर

लखनऊ। जन्माष्टमी के मौके पर एलडीए के ओर से पहले आओ पहले आओ योजना के तहत खाली फ्लैटों की बुकिंग का सोमवार को अंतिम दिन है। चार सितंबर को योजना शुरू हुई और 14 सितंबर को बंद हो जाएगी। इसमें फ्लैट खरीदने पर एक से दो लाख रुपये तक की छूट दी जा रही है।
विज्ञापन


एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने बताया कि यह छूट पहले आओ-पहले पाओ योजना में उपलब्ध चुनिंदा फ्लैटों पर मिलेगी। फ्लैट खरीदने के लिए आवेदक को ऑनलाइन बुकिंग करनी होगी। जो फ्लैट खाली हैं उनमें उनमें वन बीएचके, टू बीएचके और थ्री बीएचके के हैं। खरीदारों को जो छूट मिलेगी उसमें 20 लाख से 50 लाख रुपये तक के फ्लैट पर 01 लाख रुपये की छूट मिलेगी। वहीं, 50 लाख से 75 लाख रुपये कीमत के फ्लैट पर 1.5 लाख रुपये की छूट और 75 लाख रुपये से अधिक कीमत वाले फ्लैट पर 02 लाख रुपये की छूट प्रदान की जाएगी। आवेदन एलडीए की वेबसाइट registration.ldalucknow.in पर होगा। चार सितंबर को जब योजना शुरू की गई थी तो उस समय करीब 160 फ्लैट खाली थी। जानकारों ने बताय कि अभी करीब 50 फ्लैट खाली हैं।
विज्ञापन


--------

इन अपार्टमेंट में मिलेगी छूट

श्रवण अपार्टमेंट, कानपुर रोड योजना

सनराइज अपार्टमेंट (मृगशिरा), कानपुर रोड योजना

स्मृति अपार्टमेंट, कुर्सी रोड

पूर्वा अपार्टमेंट, कानपुर रोड


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें