बरेली-मुरादाबाद शिक्षक एमएलसी पद के लिए 23 अक्तूबर को मतदान के बाद मंगलवार को चुनाव परिणाम भी आ गए। इसके साथ ही इस सीट पर शर्मा गुट के अलावा लगातार दूसरी बार एमएलसी चुनकर भाजपा प्रत्याशी अमरोहा निवासी हरी सिंह ढिल्लो ने इतिहास रच दिया है। और पढ़ें
रविंद्रपुरी स्थित ओरियाना हॉस्पिटल में 28 वर्षीय नीलम पटेल की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा किया। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्रज्ञा हॉस्पिटल प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। अस्पताल प्रशासन ने मरीज की हालत गंभीर होने की बात कही। पुलिस शिकायत की जांच कर रही है। और पढ़ें
Kanpur News: होटल ग्रांड नेगी तोड़फोड़ और लूटपाट मामले में हाईकोर्ट ने बड़ी कार्रवाई की है। होटल की मालकिन प्रीति वाजपेई की याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने घटना में कथित संलिप्तता के आरोप के चलते एडीसीपी कपिलदेव सिंह को भी पक्षकार बनाए जाने की मांग को स्वीकार कर लिया है और नोटिस जारी किया है। और पढ़ें
करवाचौथ का व्रत 29 अक्तूबर को रखा जाएगा। इस बार कई शुभ योगों के संयोग के बीच सुहागिनें अखंड सौभाग्य और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना करेंगी। ज्योतिषाचार्य के मुताबिक बरेली में रात 8:04 बजे चंद्रोदय होने की संभावना है। और पढ़ें
यूपी में मौसम का यू-टर्न! 4 दिन आंधी-बारिश, 8 डिग्री तक गिरेगा पारा और पढ़ें
गाजियाबाद की गुलमोहर ग्रीन्स आवासीय सोसाइटी में अवैध निर्माण के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। कोर्ट ने दो टावरों को पूरी तरह ध्वस्त करने और चार अन्य टावरों की नौवीं व दसवीं मंजिल गिराने का आदेश दिया है। बिल्डर पर 25 लाख रुपये का हर्जाना लगाया गया है, जबकि गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष और लापरवाही बरतने वाले निरीक्षक के खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
और पढ़ेंKanpur News: नवीन सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने जिले के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक-एक ग्रामीण स्टेडियम बनाने का प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया। और पढ़ें
मिर्जापुर के अदलहाट थाना क्षेत्र में नरायनपुर स्थित आलूमिल के सामने बुधवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार महिला, पुरुष और बच्चे की मौत हो गई। तीनों अहरौरा के निवासी बताए गए हैं। और पढ़ें
यूपी एमएलसी चुनाव में मेरठ से दोनों सीटें जीतने का भाजपा को लाभ मिल सकता है। मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक सीट पर लगातार दूसरी बार भाजपा विजयी हुई है। और पढ़ें
Kanpur News: कानपुर कार्डियोलॉजी में हुए एक नए अध्ययन में युवाओं में अचानक आ रहे हार्ट अटैक को लेकर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। 30 से 45 वर्ष के 100 युवा हार्ट अटैक मरीजों पर किए गए अध्ययन में 50 प्रतिशत मरीजों में 'लाइपोप्रोटीन (ए)' का स्तर सामान्य सीमा से काफी अधिक पाया गया। और पढ़ें
त्योहारों पर पर्यावरण संरक्षण का रखें ख्याल सिंगल यूज पॉलिथीन का ना करें इस्तेमाल; VIDEO और पढ़ें
मेरठ के रोहटा क्षेत्र में चिंदौड़ी-अमानुल्लाहपुर मार्ग पर स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल की बस पलट गई। हादसे में करीब 12 बच्चे घायल हुए। पुलिस ने बच्चों को अस्पताल पहुंचाया, जबकि चालक मौके से फरार हो गया।
और पढ़ेंKanpur News: दादा नगर औद्योगिक क्षेत्र में बनी फ्लैटेड फैक्टरी में उद्योग-धंधों ने रफ्तार पकड़ ली है। फैक्टरी में टेक्सटाइल, लेदर और प्रिंटिंग से जुड़ी 15 इकाइयों ने अपना काम शुरू कर दिया है। इसके साथ ही, भारत सरकार के उपक्रम नेशनल टेस्टिंग हाउस के सहयोग से यहां प्रदेश की पहली अत्याधुनिक इंडस्ट्रियल टेस्टिंग लैब भी खुलने जा रही है। और पढ़ें
अखिलेश यादव ने एमएलसी चुनाव में डॉ. संजयन त्रिपाठी को हराने के लिए मतगणना में गड़बड़ी और साजिश किए जाने का आरोप लगाते हुए भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने शिक्षक समाज के कथित अपमान का मुद्दा उठाया और 2027 के विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए डॉ. त्रिपाठी के समर्थन में खड़े रहने की बात कही। और पढ़ें
शामली के हरीनगर गांव में लकड़ी से भरे ट्रैक्टर का अगला हिस्सा उठकर बाइक के पास खड़े दो युवकों पर गिर गया। हादसे में दोनों की मौत हो गई। ग्रामीणों ने कार्रवाई और आर्थिक सहायता की मांग को लेकर जाम लगाया।
और पढ़ेंKanpur News: लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने वाले आवेदकों के लिए ऑनलाइन परीक्षा के तहत 15 बहुविकल्पीय सवालों में से सभी के जवाब देना अनिवार्य नहीं है। जैसे ही आवेदक नौ सवालों के सही जवाब दे देता है। 60% अंक पूरे होने पर सिस्टम आवेदन को स्वतः स्वीकृत कर देता है। वहीं, सात सवाल गलत होने पर आवेदन रद्द हो जाता है। और पढ़ें
बिजनौर के नजीबाबाद क्षेत्र में कोटद्वार रोड पर तारकोल से भरा टैंकर पलट गया। हादसे में हाथरस निवासी चालक रविंद्र की मौत हो गई, जबकि अलीगढ़ निवासी क्लीनर गौरव गंभीर रूप से घायल हो गया।
और पढ़ेंशिक्षा निदेशालय में तोड़फोड़ और कर्मचारियों से अभद्रता के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। प्रदर्शन की आड़ में 150-200 लोगों पर उपद्रव का आरोप लगाया गया है। बैरिकेडिंग तोड़कर मुख्यालय में घुसने और फर्नीचर तोड़ने का भी आरोप है। और पढ़ें
डीआरआई लखनऊ की टीम ने बाराबंकी के अहमदपुर टोल प्लाजा पर एक निजी बस से दो तस्करों को गिरफ्तार किया। इनके पास से जूतों के तलवों में छिपाकर लाया जा रहा 2.76 करोड़ रुपये का 1.996 किग्रा विदेशी सोना बरामद हुआ है। और पढ़ें
मेरठ की डिफेंस कॉलोनी में स्पोर्ट्स कारोबारी आशुतोष भल्ला के घर चोरी के मामले में पुलिस ने नौकरानी रोशनी और उसके प्रेमी नीरज को कानपुर से पकड़ा। पुलिस चोरी के सामान की बरामदगी में जुटी है।
और पढ़ेंKanpur News: जाजमऊ थाना क्षेत्र के तिवारीपुर में मंगलवार रात जर्जर छज्जा गिरने से हुए भीषण हादसे में घायल हुई 50 वर्षीया सावित्री की बुधवार सुबह हैलट अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। एयरफोर्स से रिटायर्ड एक व्यक्ति के घर आई एम्बुलेंस को देखने के लिए जुटी भीड़ के दौरान यह हादसा हुआ था। और पढ़ें
कानपुर जाजमऊ हादसा: हैलट अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत और पढ़ें
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बरेली में पदयात्रा करेंगे। एक नवंबर को होने वाली पदयात्रा में करीब 40 हजार कार्यकर्ता जुटने का दावा किया गया है। पार्टी पदाधिकारी इसकी तैयारियां में जुट गए हैं। और पढ़ें
टीजीटी-पीजीटी अभ्यर्थियों ने शिक्षा निदेशालय में किया हंगामा। काबू करने में पुलिस को छूटे पसीने और पढ़ें
उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में तीन तलाक का मामला सामने आया है। आरोपी पति ने खाड़ी देश से फोन कर अपनी पत्नी को घर से बाहर निकल जाने को कहा। आरोप है कि ससुरालियों ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दी। एसपी के आदेश पर छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। और पढ़ें
आगरा में सांसों के साथ भी खेल किया जा रहा है। आंकड़ों की बाजीगरी देख आप भी हैरान रह जाएंगे। दरअसल आगरा स्मार्ट सिटी और प्रदूषण बोर्ड के संसर द्वारा जो आंकड़े दिए गए हैं, उन दोनों में बड़ा अंतर है। ऐसे में सच क्या है यो किसी को नहीं पता....
और पढ़ें
Kanpur News: जीएसटी नियमों में प्रस्तावित संशोधनों पर आयोजित टैक्स में विशेषज्ञों ने बताया कि पांच करोड़ रुपये तक के सालाना टर्नओवर वाले कारोबारी अब वार्षिक रिटर्न दाखिल कर सकेंगे। हालांकि उन्हें कर का भुगतान त्रैमासिक आधार पर करना होगा। और पढ़ें
कानपुर इनकम टैक्स बार एसोसिएशन की गोष्ठी, नियमों में कई बड़े बदलावों पर चर्चा और पढ़ें
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वर्ष 2017 के बाद उत्तर प्रदेश में निवेश, औद्योगिक विकास और निवेशकों के भरोसे को बढ़ाने के लिए नई कार्य संस्कृति विकसित हुई है। सिंगापुर के प्रतिनिधिमंडल के साथ प्रस्तावित बैठक में निवेश की संभावनाओं, लंबित परियोजनाओं को गति देने और उत्पादन शुरू कराने पर चर्चा होगी। और पढ़ें
वाराणसी में एमएलसी चुनाव की मतगणना के दो राउंड पूरे होने के बाद सपा प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा करीब 2900 वोटों से आगे चल रहे हैं। पहड़िया मंडी स्थित मतगणना स्थल पर बंडलिंग पूरी होने के बाद गिनती शुरू हुई। आशुतोष सिन्हा ने प्रशासन पर मतगणना में गड़बड़ी की आशंका जताते हुए चुनाव आयोग से संज्ञान लेने की मांग की। और पढ़ें
बदायूं जिले में गंगा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार देर रात हुए हादसे में एक महिला की मौत हो गई। उसके दो पुत्र समेत तीन लोग घायल हो गए। ये सभी लोग वाराणसी से दिल्ली जा रहे थे। और पढ़ें
मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक एमएलसी सीटों पर भाजपा ने लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की। नतीजों के बाद सपा और शिक्षक संगठनों ने मतदाता सूची व चुनावी प्रक्रिया पर सवाल उठाए।
और पढ़ेंKanpur News: बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान अर्नब के संभावित खतरे को देखते हुए कानपुर जिला प्रशासन और मौसम विभाग ने व्यापक सतर्कता एडवाइजरी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार, 28 से 31 अक्तूबर के बीच जिले और आसपास के क्षेत्रों में 40 से 50 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ भारी बारिश और वज्रपात की आशंका जताई गई है। और पढ़ें
बरेली: इनामी सचिन ठाकुर मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से हुआ घायल और पढ़ें
युवक की गला रेतकर हत्या, गांव में मचा हड़कंप; VIDEO और पढ़ें
जिले के गौरी गांव में 30 वर्षीय युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। बुधवार सुबह उसका शव नट बस्ती के पास बाहा में मिला। युवक बोल नहीं पाता था और पाव रोटी बेचकर परिवार का भरण-पोषण करता था। पुलिस हत्या के कारणों और आरोपियों की तलाश में जुटी है। और पढ़ें
VIDEO: आगरा शिक्षक MLC चुनाव..जीत का प्रमाण पत्र मिलते ही डॉ. आकाश अग्रवाल ने कुछ इस अंदाज में जाहिर की खुशी! और पढ़ें
बरेली में 25 हजार रुपये के इनामी सचिन सिंह ठाकुर को बुधवार सुबह मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया। मुठभेड़ में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी, जबकि उसकी फायरिंग से एक मुख्य आरक्षी घायल हुआ। सचिन 21 अक्तूबर को न्यायालय परिसर से फरार हुआ था। और पढ़ें
Kanpur News: केडीए की बहुप्रतीक्षित और लगभग तीन दशकों से लटकी न्यू कानपुर सिटी योजना को आखिरकार यूपी रेरा से पहले चरण के लिए हरी झंडी मिल गई है। मैनावती मार्ग से सिंहपुर-कल्याणपुर के बीच 450 एकड़ में बसाई जाने वाली इस योजना के फेज-वन के तहत 55.59 एकड़ क्षेत्रफल में 597 भूखंडों की स्कीम दिवाली से पहले लांच की जाएगी। और पढ़ें
आगरा में विधान परिषद चुनाव की मतगणना के दौरान देर रात भाजपा और सपा कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट हो गई। सपा प्रत्याशी डॉ. आकाश अग्रवाल ने मारपीट और मतगणना में गड़बड़ी के आरोप लगाए, जबकि भाजपा नेताओं ने गुंडे बुलाने का आरोप लगाकर धरना दिया। और पढ़ें
राहुल गांधी पर मानहानि मामला: गवाहों के बयान में विरोधाभास, विजय मिश्र ऊपरी अदालत में करेंगे अपील और पढ़ें
आगरा के सिकंदरा क्षेत्र में अधिवक्ता के भाई से कार और उसमें रखे दो लाख रुपये लूटने के आरोप में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। अधिवक्ता संदीप शर्मा ने कार्रवाई की मांग को लेकर दीवानी परिसर में धरना दिया था, जिसके बाद पुलिस ने जांच का आश्वासन दिया।
और पढ़ें
Mahoba Accident: कानपुर-सागर हाईवे पर बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के समीप बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सड़क किनारे पड़ी डस्ट को बोरियों में भरवाकर ऑटो से घर भिजवाने के बाद बाइक से लौट रहे दंपती को तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में दंपती की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। और पढ़ें
रिटर्निंग ऑफिसर नगेंद्र प्रताप ने आज सुबह 9:30 बजे शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी डॉ. आकाश अग्रवाल को जीत का प्रमाण पत्र प्रदान किया। हालांकि, प्रशासन द्वारा अभी तक उन्हें मिले वोटों का कोई अधिकृत आंकड़ा जारी नहीं किया गया है।
और पढ़ें
अपहरण और हत्या के मामले में 6 साल, 6 महीने और 23 दिन जेल में रहने के बाद अरुण कुमार उर्फ दीपक को सुप्रीम कोर्ट ने साक्ष्यों के अभाव में बरी कर दिया। परिवार का दावा है कि कानूनी लड़ाई में 15 बीघा जमीन बेचनी पड़ी और मकान 15 लाख रुपये में गिरवी रखना पड़ा।
और पढ़ें