फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Building Collapse Live: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का सख्त आदेश, अवैध निर्माण पर चलेगा बुलडोजर

Wed, 09 Sep 2026 03:15 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

खास बातें

सत्य निकेतन में इमारत ढहने के हादसे के बाद एमसीडी ने खतरनाक और अनधिकृत निर्माण के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। 6 सितंबर को सत्य निकेतन में गिरी इमारत के बगल में मौजूद कमजोर इमारत को आज गिराने का काम किया जा रहा है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एमसीडी को अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

06:04 PM, 09-Sep-2026

पीजी ऑपरेटर सुधांशु लवनीश ने किराए पर ली थी इमारत

पीजी ऑपरेटर सुधांशु लवनीश जो दिल्ली के भजनपुरा का रहने वाला है उसको भी गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि उसने 2019 में दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया था। 2022 से उसने अपने दोस्त शुभम त्यागी के साथ मिलकर सत्य निकेतन इलाके में 'हॉस्टल डेज़' नाम से पीजी अकोमोडेशन चलाना शुरू किया। फिलहाल, वह आसपास के इलाकों में 07 पीजी चला रहा है। उसने और शुभम ने अगस्त 2025 में ₹1,05,000 प्रति महीने के किराए पर उस इमारत की चार मंजिलें ली थीं।

06:01 PM, 09-Sep-2026

दीवार हटाने से गिरी इमारत

दिल्ली के सत्य निकेतन में पीजी हादसे को लेकर जांच के दौरान लेबर कॉन्ट्रैक्टर सानोज कुमार को यूपी के कासगंज से पकड़ा गया और वापस लाया गया। वह दिल्ली के मोती बाग इलाके के नानकपुरा में जेजे कैंप का रहने वाला है और मूल रूप से बिहार के बांका जिले के बदरिया थाने के अंतर्गत आने वाले मानिकपुर गांव का निवासी है। उसे इस मामले में गिरफ्तार कर विस्तार से पूछताछ की गई। उसने बताया कि करीब 10 दिन पहले महेश गुप्ता ने उसे इमारत में रेनोवेशन का काम सौंपा था। काम बेसमेंट को ग्राउंड फ्लोर के लेवल पर लाने का था।  बेसमेंट में लगभग 3 ट्रक मलबा भरा गया था। महेश उसे इस काम के लिए 2800 रोज़ाना दे रहा था। ग्राउंड फ्लोर पर एक दीवार थी जो दुकान के लिए जगह बनाने में रुकावट डाल रही थी। घटना वाले दिन, उन्होंने जगह बनाने के लिए उस दीवार को हटा दिया। इमारत भार नहीं सह सकी और आखिरकार ढह गई।

05:46 PM, 09-Sep-2026

मालिक के बेटे, पीजी संचालक और कॉन्ट्रैक्टर को दो दिन की पुलिस कस्टडी

दिल्ली में इमारत गिरने के मामले में कोर्ट ने मालिक के बेटे, पीजी संचालक और कॉन्ट्रैक्टर को दो दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा।

विज्ञापन
03:14 PM, 09-Sep-2026

दिल्ली में छात्रों की सुरक्षा पर एलजी का अल्टीमेटम, पुलिस छात्रों से करेगी चौपाल में चर्चा

उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने राजधानी के पीजी, हॉस्टल और किराए के मकानों में रहने वाले लाखों छात्रों की सुरक्षा को लेकर एक बेहद सख्त और विस्तृत आदेश जारी किया है। एलजी के सीधे निर्देश पर हरकत में आई दिल्ली पुलिस ने अपने सभी एसीपी और थानों के एसएचओ को आदेश दिया है कि वे तुरंत छात्र बाहुल्य इलाकों में जाकर उनसे सीधा संवाद स्थापित करें। 

इस पूरी कवायद में सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि प्रशासन ने इसे केवल एक औपचारिक अभियान नहीं रहने दिया है, बल्कि पुलिस के आला अधिकारियों को आगामी 20 सितंबर तक हर हाल में इस पर एक्शन टेकन रिपोर्ट दाखिल करने का सख्त अल्टीमेटम दे दिया है, जिससे महकमे में हड़कंप मचा है।

02:30 PM, 09-Sep-2026

दिल्ली के कई इलाकों में अवैध निर्माण पर कार्रवाई

दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन में 6 सितंबर को हुए इमारत हादसे के बाद एमसीडी की ग्राउंड पर बड़ी कार्रवाई जारी है। सत्य निकेतन, शाहदरा, लक्ष्मी नगर समेत कई इलाकों में अवैध निर्माण पर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
01:33 PM, 09-Sep-2026

आग को पुलिस-एमसीडी ने समय रहते बुझाया

बिल्डिंग गिराने के दौरान मलबे के साथ ऊपर से कुछ सामान नीचे दूसरी बिल्डिंग की छत पर आ गिरा। इससे छत पर रखे सामान और एक कपड़े में आग लग गई। आग लगते ही मौके पर मौजूद पुलिस और एमसीडी कर्मी सतर्क हो गए। उन्होंने तत्काल कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया और उसे फैलने से रोक दिया। समय रहते आग बुझाए जाने से बड़ा हादसा टल गया। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस और एमसीडी कर्मियों की तत्परता की सराहना की। घटना के बाद आसपास के इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा।

01:13 PM, 09-Sep-2026

पीजी के खिलाफ एमसीडी की कार्रवाई

दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके में एक पीजी के खिलाफ एमसीडी की कार्रवाई चल रही है। यह कार्रवाई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के उस निर्देश के बाद की जा रही है जिसमें उन्होंने नगर निकाय से अवैध निर्माणों के खिलाफ बुलडोजर का इस्तेमाल करने को कहा था।

01:07 PM, 09-Sep-2026

इमारत को ध्वस्त करने की कार्रवाई जारी

6 सितंबर को सत्य निकेतन में गिरी इमारत के बगल में मौजूद कमजोर इमारत को ध्वस्त करने की कार्रवाई जारी है।

12:08 PM, 09-Sep-2026

सत्य निकेतन हादसे के बाद एक्शन में एमसीडी

दिल्ली के मेयर प्रवेश वाही ने कहा, 'दिल्ली नगर निगम पूरी तैयारी के साथ काम कर रहा है। जो कोई भी सुरक्षा नियमों को नजरअंदाज करेगा या उनमें कोताही बरतेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पांच वरिष्ठ अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया है और बड़े पैमाने पर जांच-पड़ताल का अभियान भी शुरू हो गया है। अब तक दिल्ली भर में 1,118 इमारतों की पहचान की जा चुकी है।"

11:58 AM, 09-Sep-2026

शाहदरा में गिराई जा रही तीन मंजिला इमारत

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) द्वारा शाहदरा जिले के गीता कॉलोनी पुलिस स्टेशन इलाके में तांगा स्टैंड गली में बनी तीन मंजिला इमारत को गिराया जा रहा है।

10:42 AM, 09-Sep-2026

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का अवैध निर्माण पर बड़ा एक्शन

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एमसीडी को अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाने का निर्देश दिया है। आज दिल्ली के कई इलाकों में कार्रवाई होगी। सीएम ने कहा कि नगर निगम के सभी वरिष्ठ अधिकारी ग्राउंड पर रहें। दिल्ली के सभी पीजी हॉस्टल का सघन निरीक्षण हो, अवैध निर्माण पर कार्रवाई हो। मुख्यमंत्री ने आदेश दिया कि बिल्डिंग रिकॉर्ड खंगाला जाए, आखिर किस वर्ष और किसके अधिकार क्षेत्र के दौरान अवैध निर्माण हुआ।

10:34 AM, 09-Sep-2026

कमजोर इमारत को गिराने का शुरू

दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में जहां पांच मंजिला पीजी इमारत गिरी उसके बगल वाली खतरनाक कमजोर इमारत को गिराने का शुरू हो गया है। 

10:29 AM, 09-Sep-2026

महेश की कोर्ट में पेशी

आरोपियों में से एक, महेश, जिसकी दो दिन की पुलिस कस्टडी आज खत्म हो रही है, उसे साउथ कैंपस पुलिस स्टेशन से कोर्ट में पेश करने के लिए ले जाया जा रहा है। महेश के साथ-साथ एक बिल्डिंग कॉन्ट्रैक्टर और एक राजमिस्त्री को भी कोर्ट ले जाया जा रहा है।

10:02 AM, 09-Sep-2026

सत्य निकेतन में खतरनाक बिल्डिंग को गिराने का काम

सत्य निकेतन हादसे के बाद एमसीडी ने कार्रवाई तेज कर दी है। सत्य निकेतन में गिरी इमारत के बगल में मौजूद कमजोर इमारत को आज गिराने का काम किया जा रहा है। 

09:50 AM, 09-Sep-2026
पुलिस की गिरफ्त में सुधांशु और सनोज - फोटो : अमर उजाला

पीजी चलाने वाला शख्स सुधांशु गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने सत्य निकेतन पीजी हादसे में कार्रवाई करते हुए एक और गिरफ्तारी की है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, पीजी ऑपरेटर सुधांशु को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की जांच की जा रही है। 

09:21 AM, 09-Sep-2026

लता पीजी को आज गिराया जाएगा

हॉस्टल डेज पीजी से लगे कनक लता पीजी को आज गिराया जाएगा। इमारत की हालत काफी जर्जर है। इस कारण सोमवार रात से इमारत को टिकाए रखने के लिए लोहे के गार्डर लगाए गए हैं।

09:14 AM, 09-Sep-2026

सत्य निकेतन में आज गिराई जाएगी हादसे में क्षतिग्रस्त इमारत

सत्य निकेतन में इमारत गिरने के बाद उसके बगल की क्षतिग्रस्त इमारत को भी अब ध्वस्त किया जाएगा। एमसीडी बुधवार को इस खतरनाक घोषित इमारत को गिराने की कार्रवाई करेगी। एमसीडी ने इमारत को खाली करा लिया और इसमें बने पीजी में रह रहे बच्चों का सामान बाहर निकालकर उन्हें सौंप दिया।

09:04 AM, 09-Sep-2026

सत्य निकेतन में गिरी इमारत के बगल वाली बिल्डिंग

6 सितंबर को सत्य निकेतन में गिरी इमारत के बगल वाली बिल्डिंग की तस्वीरें। इस इमारत को गिराने का काम सावधानीपूर्वक और योजनाबद्ध तरीके से किया जाएगा। 6 सितंबर को इमारत गिरने की घटना में सात लोगों की मौत हो गई थी।

08:38 AM, 09-Sep-2026

सत्य निकेतन हादसे के बाद एमसीडी सख्त

सत्य निकेतन हादसे के बाद एमसीडी ने कार्रवाई तेज कर दी है। सोमवार को सात संपत्तियों पर कार्रवाई के बाद मंगलवार को उसने 17 संपत्तियों पर तोड़फोड़ की कार्रवाई की। वहीं, पांच संपत्तियां सील करने के साथ 15 के ध्वस्तीकरण आदेश जारी किए गए। इन संपत्तियों में मानसून से पहले किए गए सर्वे में खतरनाक पाई गई संपत्तियां भी शामिल है।

08:36 AM, 09-Sep-2026

सत्य निकेतन हादसे के बाद हरकत में आई दिल्ली सरकार

सत्य निकेतन हादसे के बाद दिल्ली सरकार ने पीजी नीति लागू करने का फैसला किया है। जल्द इसका मसौदा तैयार किया जाएगा। नीति के तहत पीजी चलाने के लिए लाइसेंस जरूरी होगा।
मंगलवार को शहरी विकास और शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने दिल्ली सचिवालय में पीजी और किराये के मकानों में रहने वाले विश्वविद्यालय के छात्रों से मुलाकात की। इस दौरान सूद ने कहा कि एक से दो महीने के भीतर इस नीति को लागू करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया जाएगा।

08:32 AM, 09-Sep-2026

सत्य निकेतन इलाके में छात्र अपने पीजी खाली कर रहे

साउथ दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में, जहां 6 सितंबर को पांच मंजिला इमारत ढह गई थी, वहां से छात्र अपने पीजी खाली कर रहे हैं।

08:24 AM, 09-Sep-2026

Delhi Building Collapse Live: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का सख्त आदेश, अवैध निर्माण पर चलेगा बुलडोजर

6 सितंबर को सत्य निकेतन में गिरी इमारत के बगल में मौजूद कमजोर इमारत को आज गिराया जाएगा।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें