मुजफ्फरपुर पहुंचे मद्यनिषेध विभाग के मंत्री मदन सहनी ने प्रशांत किशोर के शराबबंदी को लेकर उठाए सवालों पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि बिहार में शराबबंदी अपने उद्देश्य में सफल रही है और इसे कमजोर करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सरकार कार्रवाई जारी रखेगी। और पढ़ें
मुजफ्फरपुर के सरैया में पुलिस ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी कर रहे गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने पांच शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर दो देशी पिस्टल, कारतूस, लूटी गई बाइक और मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पूछताछ में कई लूटकांडों का खुलासा हुआ है। और पढ़ें
रोहतास के डेहरी मुफस्सिल थाना क्षेत्र में 12 साल पुराने विवाहिता की हत्या के मामले में हैरतअंगेज खुलासा हुआ है। जिस महिला की हत्या के आरोप में उसके पति और ससुर को जेल भेजा गया था, वह झारखंड के गढ़वा जिले में जिंदा मिली है। पुलिस ने महिला को सकुशल बरामद कर नए सिरे से जांच शुरू कर दी है। और पढ़ें
पितृपक्ष से पहले भक्ति के रंग में सजा गयाधाम और पढ़ें
Bihar Vidhan Parishad Election: बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। राष्ट्रीय जनता दल ने छह सीट पर अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। जदयू छोड़कर आए डॉ. संजीव कुमार सिंह को पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से टिकट दिया गया है। आइए जानते हैं किन्हें-कहां से चुनावी मैदान में उतारा गया... और पढ़ें
पितृपक्ष मेला 2026 से पहले गयाजी को धार्मिक और सांस्कृतिक रंग में सजाया जा रहा है। विष्णुपद मंदिर, सीताकुंड, देवघाट और अक्षयवट वेदी समेत प्रमुख स्थानों की दीवारों पर रामायण, राधा-कृष्ण, छठ महापर्व और गया महात्म्य से जुड़े भित्तिचित्र बनाए जा रहे हैं। और पढ़ें
मधुबनी के मधेपुर प्रखंड प्रमुख गायत्री देवी के इकलौते पुत्र रोशन कुमार की सड़क हादसे में मौत हो गई। मधेपुरा जिले से मधेपुर स्थित घर लौटने के दौरान तेज रफ्तार बस ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल रोशन को मधेपुरा सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। और पढ़ें
जहानाबाद सदर अस्पताल में गंभीर सड़क हादसे में घायल दो किशोरों के इलाज में लापरवाही का आरोप लगा है। परिजनों का आरोप है कि पैरों में प्लास्टर चढ़ाने के बजाय कार्टन लपेटकर दोनों को पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। पढ़ें गंभीर लापरवाही को उजागर करने वाली यह खबर और पढ़ें
समस्तीपुर के रोसड़ा में शुक्रवार को तेज रफ्तार बुलेट और साइकिल की आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई। हादसे में साइकिल सवार डब्लू कुमार (24) और बुलेट सवार युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि बुलेट चालक गंभीर रूप से घायल है। और पढ़ें
Bihar PG Medical Stipend 2026: बिहार सरकार ने सरकारी मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में पढ़ने वाले पीजी छात्रों के मासिक वजीफे में बढ़ोतरी की है। नई दरें 1 जनवरी 2026 से प्रभावी मानी जाएंगी। जानें किस वर्ष के छात्र को अब कितना वजीफा मिलेगा।
और पढ़ें
गयाजी के गुरुआ प्रखंड में तालाब में डूबने से दो 13 वर्षीय सहेलियों की मौत हो गई। अलग-अलग जाति के परिवारों से आने वाली सुप्रिया और सुहानी की दोस्ती को परिजनों ने आखिरी सम्मान देते हुए दोनों को एक ही कब्र में सुपुर्द-ए-खाक किया। और पढ़ें
Bihar Politics: जिस तरह यूपी में कभी जीवित नेताओं की स्मारकों का दौर चला था, उसी तरह 25 साल पहले बिहार में नेताओं के नामकरण का जलवा चला। अब एक बार फिर वही दौर आया है। लेकिन, इस बार नाम को लेकर राजनीतिक संग्राम चल रहा। और पढ़ें
भागलपुर के बरगंज थाना क्षेत्र में भाजपा के मंडल अध्यक्ष उमा भूषण तांती की गोली मारकर हत्या कर दी गई। कुतुबगंज इलाके में उनके सिर के पास गोली मारी गई। घटना के पीछे काली पूजा के चंदे को लेकर विवाद की चर्चा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और भाजपा विधायक रोहित पांडे भी मौके पर पहुंचे। और पढ़ें
पूर्णिया में महिला की सिरकटी लाश मिलने के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करने का दावा किया है। घटनास्थल के पास पटसन के खेत से महिला का कटा हुआ सिर भी बरामद किया गया। पुलिस ने मृतका पूजा देवी के प्रेमी मो. मोफील को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। और पढ़ें
Bihar Crime News: जिम संचालक पर एक छात्रा ने गंभीर आरोप लगा दिया है। छात्रा का कहना है कि अगर वह जिम संचालक का बात नहीं मानती है ताे उसका अश्लील वीडियो और फोटो वायरल कर दिया जाएगा। जिम संचालक की हालत गंभीर है। और पढ़ें
बिहार के गया में रामनंदी होटल्स एंड रिसॉर्ट्स लिमिटेड से जुड़े बैंक धोखाधड़ी मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ी कार्रवाई की है। ईडी की टीमें गया, गुरुग्राम और नई दिल्ली में कुल नौ ठिकानों पर तलाशी ले रही हैं। और पढ़ें
सहरसा में छोटे सी बात के लिए एक युवक ऐसा करेगा? यह किसी ने सोचा नहीं था। एक युवक की मौत हो गई। तीन लोगों की हालत गंभीर है। परिजन युवक की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। आइये जानते हैं पूरा मामला... और पढ़ें
Gayaji Crime News: एक साथ चार लड़कियों के रहस्यमय ढंग से लापता होने से वजीरगंज इलाके में हड़कंप मच गया है। परिजनों ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। पुलिस जांच में जुटी है, जबकि परिजन उनकी सकुशल बरामदगी की मांग कर रहे हैं। आइये जानते हैं पूरा मामला... और पढ़ें
Bodhgaya News: बारिश के मौसम में मनाया जाने वाला वर्षावास बौद्ध भिक्षुओं की प्राचीन परंपरा है। इस दौरान वह एक स्थान पर रहकर साधना, धम्म अध्ययन, अहिंसा और समाज को धार्मिक मार्गदर्शन देते हैं। ऐसा वह क्यों करते हैं? इसके पीछे क्या उद्देश्य है? आइये जानते हैं सबकुछ... और पढ़ें
अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची उत्पाद विभाग की टीम पर मुंगेर के लाल दरवाजा इलाके में पथराव कर दिया गया। हमले में तीन पुलिस पदाधिकारी और दो होमगार्ड जवान घायल हुए, जबकि विभाग के वाहन का शीशा भी टूट गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच नामजद आरोपितों में से तीन को गिरफ्तार कर लिया है। और पढ़ें
मुंगेर में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। छह प्रखंडों की 38 पंचायतें प्रभावित हैं। इसी बीच जमालपुर के परहम पंचायत में सिंचाई बांध का स्लुइस गेट धंसने से पानी गांव की ओर बढ़ने लगा। सिंचाई विभाग ने रात में ही जेसीबी की मदद से बांध की मरम्मत कराई, लेकिन आसपास पानी का दबाव अब भी बना हुआ है। और पढ़ें
गंगा के बैकवाटर के कारण नालंदा के सरमेरा टाल क्षेत्र में बाढ़ का संकट गहरा गया है। पेंदी, सदहा और पुरानी इसुआ गांव के खंधों में 8 से 10 फीट तक पानी भरने से 350 बीघे से अधिक धान की फसल डूब गई है। जमींदारी बांधों पर बढ़ते खतरे को देखते हुए प्रशासन ने सैंडबैग लगाने के साथ 24 घंटे पेट्रोलिंग के निर्देश दिए हैं। और पढ़ें
किसानों की शिकायत के बाद अररिया में खाद की उपलब्धता और निर्धारित कीमत की जांच शुरू की गई है। जिला स्तर की टीम ने लगातार दो दिनों में गणेश ट्रेडिंग और जय अंबे सेल्स के गोदामों की जांच की। और पढ़ें
जन सुराज पार्टी के अध्यक्ष प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर तीखा हमला बोला है। 'बेचारा' वाले बयान पर पलटवार करते हुए प्रशांत ने उन्हें 'अनपढ़ अपराधी' तक कह दिया। बाढ़ और शराबबंदी को लेकर भी किशोर ने सरकार पर निशाना साधा। प्रशांति किशोर ने क्या कुछ कहा? पढ़िए इस रिपोर्ट में। और पढ़ें