फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीईएसएससी वैकेंसी 2026: यूपी में निकलीं सहायक प्रोफेसर की 1936 नौकरियां; क्या है योग्यता और कैसे करें आवेदन?

Wed, 09 Sep 2026 10:21 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश में 1,936 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 7 अक्तूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, जबकि भर्ती परीक्षा 19 और 20 नवंबर को आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
यूपीईएसएससी वैकेंसी 2026 - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC), प्रयागराज ने सहायक प्रोफेसर भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के जरिए उत्तर प्रदेश के सरकारी सहायता प्राप्त गैर-सरकारी सह-शिक्षा और महिला कॉलेजों में कुल 1,936 सहायक प्रोफेसर पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

देखें विषयवार रिक्तियां

विषय सह-शिक्षा महाविद्यालय महिला महाविद्यालय कुल रिक्तियां
हिंदी 125 1 126
अंग्रेजी 71 3 74
अर्थशास्त्र 79 0 79
समाजशास्त्र 43 0 43
भौतिक विज्ञान 64 3 67
रसायन विज्ञान 110 2 112
गणित 31 0 31
कॉमर्स 67 0 67
वनस्पति विज्ञान 63 0 63
इतिहास 61 4 65
फाइन आर्ट्स 15 0 15
दर्शनशास्त्र 10 0 10
जूलॉजी 57 0 57
मनोविज्ञान 38 1 39
राजनीति विज्ञान 64 0 64
शिक्षा 20 0 20
संगीत गायन 7 0 7
संस्कृत 76 3 79
गृह विज्ञान 16 0 16
भूगोल 65 2 67
शारीरिक शिक्षा 30 2 32
मिलिट्री साइंस 15 0 15
एग्रीकल्चर इकोनॉमिक्स 14 0 14
एंथ्रोपोलॉजी 1 0 1
इंस्ट्रूमेंटल म्यूजिक 1 0 1
स्टैटिस्टिक्स 7 0 7
पशुपालन एवं डेयरी 5 0 5
एग्रीकल्चरल केमिस्ट्री 5 0 5
एग्रीकल्चरल बॉटनी 4 0 4
एग्रीकल्चरल इंजीनियरिंग 3 0 3
तबला 4 0 4
हॉर्टिकल्चर 5 0 5
उर्दू 10 0 10
एशियन कल्चर 1 0 1
प्राचीन इतिहास 17 1 18
लॉ 25 1 26
स्टैटिस्टिक्स 6 0 6
जियोलॉजी 4 0 4
जेनेटिक्स और प्लांट ब्रीडिंग 2 0 2
एंटोमोलॉजी 3 0 3
एग्रीकल्चरल एक्सटेंशन 4 0 4
एग्रीकल्चरल स्टैटिस्टिक्स 2 0 2
कुल 1564 372 1936

क्या होनी चाहिए योग्यता?

उम्मीदवार के पास इनमें से कोई एक योग्यता होनी चाहिए:

  • विकल्प-1: किसी मान्यता प्राप्त भारतीय या विदेशी विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में कम से कम 55% अंकों के साथ पोस्टग्रेजुएट (स्नातकोत्तर) डिग्री हो।
  • नेट, स्लेट या सेट परीक्षा पास करें।
  • विकल्प-2: यदि उम्मीदवार के पास पीएचडी डिग्री है, तो उसे नेट/स्लेट/सेट पास करने की जरूरत नहीं होगी। इसके लिए निम्न शर्तें पूरी करनी होंगी: पीएचडी नियमित (Regular) मोड से की गई हो। पीएचडी थीसिस का मूल्यांकन कम से कम दो बाहरी परीक्षकों ने किया हो। ओपन वाइवा (मौखिक परीक्षा) आयोजित हुई हो। पीएचडी से जुड़े दो शोध पत्र (Research Papers) प्रकाशित किए हों, जिनमें से कम से कम एक रेफरीड जर्नल में प्रकाशित हो। यूजीसी, एआईसीटीई, आईसीएसएसआर या सीएसआईआर द्वारा प्रायोजित/वित्तपोषित सेमिनार या कॉन्फ्रेंस में कम से कम दो शोध पत्र प्रस्तुत किए हों।
  • आयु सीमा: उम्र की बात करें तो 1 जुलाई 2026 को उम्मीदवार की अधिकतम उम्र 62 वर्ष होनी चाहिए।
विज्ञापन

कितना लगेगा आवेदन शुल्क?

यूपीईएसएससी सहायक प्रोफेसर भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को अपनी श्रेणी के अनुसार शुल्क देना होगा। अनारक्षित, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 2,000 रुपये, एससी और एसटी वर्ग के लिए 1,500 रुपये, जबकि दिव्यांग (PwBD) उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1,000 रुपये निर्धारित किया गया है।

कैसे होगा चयन?

चरण चयन का तरीका अंक
पहला चरण लिखित परीक्षा (बहुविकल्पीय प्रश्न) 360
दूसरा चरण साक्षात्कार 40
कुल लिखित परीक्षा + साक्षात्कार 400
विज्ञापन

कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले यूपीईएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • OTR (One Time Registration) पूरा करें। आवेदन के लिए OTR करना अनिवार्य है।
  • लॉगिन करके Assistant Professor Recruitment 2026, विज्ञापन संख्या 04/2026 के आवेदन लिंक पर जाएं।
  • आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत, शैक्षणिक और श्रेणी से जुड़ी जानकारी भरें।
  • मांगे गए फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी प्रमाण-पत्र अपलोड करें।
  • अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें।
  • फॉर्म को ध्यान से जांचकर अंतिम रूप से सबमिट करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें