सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे ऐसे उम्मीदवार, जिनकी पढ़ाई ज्यादा नहीं हो पाई है, उनके लिए एक होमगार्ड के पदों पर आवेदन करने का मौका है। झारखंड में होमगार्ड (गृह रक्षक) के 772 से अधिक पदों पर भर्ती चल रही है। खास बात यह है कि इसमें 7वीं पास अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती झारखंड गृह रक्षा वाहिनी ने गढ़वा जिले के ग्रामीण और शहरी गृह रक्षकों के लिए है।
देवघर होमगार्ड भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 11 अक्तूबर 2026 से शुरू होगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट recruitment.jharkhand.gov.in पर जाकर 26 अक्तूबर 2026 को शाम 5 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
ग्रामीण गृह रक्षक पदों की रिक्तियां
| ब्लॉक |
पुरुष |
महिला |
कुल |
| देवघर सदर |
32 |
32 |
64 |
| मोहनपुर |
39 |
39 |
78 |
| कैरोन |
33 |
32 |
65 |
| पालोजोरी |
23 |
24 |
47 |
| सरत |
28 |
28 |
56 |
| मार्गोमुंडा |
49 |
49 |
98 |
| सरवन |
25 |
26 |
51 |
| सेनारायधारी |
52 |
52 |
104 |
| देवपुर |
16 |
15 |
31 |
| मधुपुर ग्रामीण |
21 |
20 |
41 |
| कुल |
318 |
317 |
635 |
शहरी होम गार्ड की रिक्तियां
| शहरी क्षेत्र |
पुरुष |
महिला |
तकनीकी (पुरुष/महिला) |
गैर-तकनीकी (पुरुष/महिला) |
कुल |
| देवघर शहरी |
41 |
41 |
21/20 |
20/21 |
82 |
| मधुपुर शहरी |
27 |
28 |
14/14 |
13/14 |
55 |
| कुल |
68 |
69 |
35/34 |
33/35 |
137 |
क्या है आवेदन की शर्तें?
- ग्रामीण होमगार्ड पद के लिए उम्मीदवार का कम से कम 7वीं पास होना जरूरी है।
- शहरी होमगार्ड पद के लिए उम्मीदवार का 10वीं पास (मैट्रिक) होना जरूरी है।
- ग्रामीण होमगार्ड के लिए उम्मीदवार को देवघर जिले के उसी प्रखंड का स्थायी निवासी होना चाहिए, जहां से वह आवेदन कर रहा है।
- शहरी होमगार्ड के लिए उम्मीदवार को देवघर जिले के शहरी क्षेत्र का सामान्य निवासी होना जरूरी है।
- निवास के प्रमाण के लिए सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी स्व-सत्यापित निवास प्रमाण पत्र देना होगा।
- ग्रामीण और शहरी दोनों पदों के लिए उम्मीदवार की उम्र 1 जनवरी 2026 को 19 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।