फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: सड़क विस्तार के लिए कार्रवाई तेज, नई बस्ती में 21 दुकानें हटाई गईं; दुकानदारों ने कही ये बात

Thu, 10 Sep 2026 02:06 PM IST
Rahul Kumar Tiwari एएनआई, जम्मू-कश्मीर

सार

जम्मू के नई बस्ती इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग के लिए सड़क चौड़ीकरण के तहत करीब 21 दुकानों को ध्वस्त किया गया। प्रशासन का कहना है कि इससे यातायात सुगम होगा।
विज्ञापन
नई बस्ती में सड़क चौड़ीकरण शुरू - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू के नई बस्ती इलाके में सड़क चौड़ीकरण के लिए प्रशासन ने कई ढांचों को ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण और बुनियादी ढांचा विकास परियोजना के तहत की गई। सड़क विस्तार के लिए करीब 21 दुकानों को हटाया गया, जिससे स्थानीय दुकानदारों में चिंता का माहौल है।
विज्ञापन


स्थानीय निवासी ओंकार शर्मा ने बताया कि सड़क संकरी होने के कारण वाहनों के आवागमन में परेशानी होती थी और अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती थी। इसी समस्या को दूर करने के लिए सड़क को चौड़ा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिन दुकानों को हटाया गया, वे सड़क की जमीन पर बनी थीं।

ओंकार शर्मा के अनुसार, दुकानदारों को पहले ही दुकानें खाली करने के निर्देश दिए गए थे। हालांकि, अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि प्रभावित लोगों को मुआवजा मिलेगा या उन्हें वैकल्पिक स्थान उपलब्ध कराया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें