मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 'जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट, 2026' को लेकर गठित सात सदस्यीय कोऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक 27 सितंबर को बुलाई है। बैठक चंडीगढ़ के सेक्टर-2 स्थित मुख्यमंत्री के आवास पर दोपहर एक बजे होगी। पंजाब सरकार की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, बैठक में कमेटी के सभी सदस्य शामिल होंगे। कमेटी एक्ट के प्रावधानों और इसे लागू करने से जुड़े मामलों पर विचार-विमर्श करेगी।
कमेटी का गठन श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रति सम्मान और श्रद्धा के ऊंचे मापदंडों को बरकरार रखने के उद्देश्य से किया गया है। बैठक में एक्ट के नियमों और इसके क्रियान्वयन से जुड़े मामलों पर भी चर्चा होगी।
ये सदस्य कमेटी में शामिल
सात सदस्यीय कोऑर्डिनेशन कमेटी में श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह, संत ज्ञानी हरनाम सिंह खालसा, संत बाबा सेवा सिंह, पूर्व जस्टिस जसविंदर सिंह, पूर्व जस्टिस गुरबीर सिंह, पूर्व आईपीएस अधिकारी जतिंदर सिंह औलख और एडवोकेट एस. प्रीत इंदर पाल सिंह शामिल हैं। कमेटी को इस कानून के नियमों और इसे लागू करने से जुड़े मामलों पर विचार करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।