फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई को मिला नया अध्यक्ष: आईएएस मनदीप भंडारी संभालेंगे कमान; बड़े फेरबदल में कई अफसरों की जिम्मेदारी बदली

Fri, 25 Sep 2026 09:47 PM IST
राकेश कुमार पीटीआई, नई दिल्ली।

सार

केंद्र सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल के तहत मनदीप के भंडारी को सीबीएसई का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। वह इससे पहले जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल के प्रधान सचिव थे। सीबीएसई का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे लोखंडे प्रशांत सीताराम को जुलाई में गृह मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव बनाया गया था। इस फेरबदल में कई अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की जिम्मेदारियां भी बदली गई हैं।
 
विज्ञापन
मनदीप भंडारी, सीबीएसई अध्यक्ष - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र सरकार ने शुक्रवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया। इसके तहत वरिष्ठ आईएएस अधिकारी मनदीप के भंडारी को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई का नया अध्यक्ष बनाया गया है। उनकी नियुक्ति को कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने मंजूरी दी है। कार्मिक मंत्रालय ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।
विज्ञापन


अभी कहां तैनात थे मनदीप भंडारी?
मनदीप भंडारी 2001 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वह अरुणाचल प्रदेश, गोवा, मिजोरम और केंद्र शासित प्रदेशों वाले कैडर से आते हैं। सीबीएसई का अध्यक्ष बनने से पहले वह जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल के प्रधान सचिव के तौर पर काम कर रहे थे।

अब तक सीबीएसई का काम कौन संभाल रहा था?
अब तक सीबीएसई अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार वरिष्ठ आईएएस अधिकारी लोखंडे प्रशांत सीताराम के पास था। उन्हें दो जुलाई को केंद्रीय गृह मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव बनाया गया था। इसके साथ ही उन्हें सीबीएसई अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था। लोखंडे प्रशांत सीताराम को दो जून को सीबीएसई का प्रमुख बनाया गया था। उस समय बोर्ड में ऑन-स्क्रीन मार्किंग प्रणाली को लेकर विवाद था। इसी बीच तत्कालीन अध्यक्ष को पद से हटा दिया गया था। इसके बाद सीताराम को सीबीएसई की जिम्मेदारी दी गई थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: 'आतंकी देश मुझसे ये पूछ रहा': जब जयशंकर ने पाकिस्तानी पत्रकार को लगाई लताड़; क्यों गुस्सा गए विदेश मंत्री?

इस फेरबदल में और किन अधिकारियों की जिम्मेदारी बदली?
केंद्र सरकार के इस फेरबदल में कई दूसरे वरिष्ठ अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां मिली हैं। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के अध्यक्ष विपिन कुमार को ग्रामीण विकास विभाग में अतिरिक्त सचिव बनाया गया है। वहीं हाइड्रोकार्बन महानिदेशक श्रीकांत नागुलापल्ली अब व्यय विभाग में अतिरिक्त सचिव होंगे। वी. पोन्नूराज को हाइड्रोकार्बन का महानिदेशक बनाया गया है। वह 2000 बैच के कर्नाटक कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। सरिता चौहान चंद को इस्पात मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव और वित्तीय सलाहकार बनाया गया है।
विज्ञापन


आनंद सिंह को आर्थिक मामलों के विभाग में अतिरिक्त सचिव बनाया गया है। पी. हेमलता को कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग में अतिरिक्त सचिव की जिम्मेदारी मिली है। पीयूष सिंह बिजली मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव होंगे। अंकिता मिश्रा बुंदेला को उच्च शिक्षा विभाग में अतिरिक्त सचिव बनाया गया है। वहीं मनीषा सेंसरमा को कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें