अंब (ऊना)। अंब अंदौरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर रविवार दोपहर करीब 12:30 बजे करीब 50 वर्षीय व्यक्ति अचेत अवस्था में मिला। सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और उसे सिविल अस्पताल अंब पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मृतक की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। हालांकि बताया जा रहा है कि वह साधु क वेशभूषा में था। शव का पोस्टमार्टम क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में करवाया गया है। आरपीएफ इंस्पेक्टर जीपी मीणा ने बताया कि मामले की जांच जीआरपी कर रही है। मृतक की शिनाख्त के लिए आसपास के क्षेत्रों और थानों से संपर्क किया जा रहा है।