फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: नाहन में 26 सितंबर से जिला स्तरीय टेबल टेनिस रैंकिंग चैंपियनशिप

विज्ञापन
विज्ञापन
-दो दिवसीय प्रतियोगिता में अंडर-11 से सीनियर वर्ग तक खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। सिरमौर जिला टेबल टेनिस संघ (एसडीटीटीए) की ओर से जिला स्तरीय टेबल टेनिस रैंकिंग चैंपियनशिप-2026 का आयोजन 26 और 27 सितंबर को न्यू टेबल टेनिस हॉल चौगान नाहन में किया जाएगा। प्रतियोगिता में जिलेभर के खिलाड़ी विभिन्न आयु वर्गों में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
संघ के सचिव संदीप कश्यप ने बताया कि प्रतियोगिता में अंडर-11, कैडेट अंडर-13, जूनियर अंडर-15, यूथ अंडर-19 और सीनियर वर्ग में पुरुष एवं महिला खिलाड़ियों के मुकाबले करवाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि प्रविष्टि की अंतिम तिथि 23 सितंबर शाम सात बजे निर्धारित की गई है। निर्धारित समय के बाद प्राप्त होने वाली प्रविष्टियां स्वीकार नहीं की जाएंगी। प्रतियोगिता के मुकाबले 26 सितंबर को शाम चार बजे से शुरू होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता में प्रवेश शुल्क प्रत्येक खिलाड़ी और प्रत्येक स्पर्धा के लिए निर्धारित नियमों के अनुसार लिया जाएगा। अधिक जानकारी और प्रविष्टि के लिए खिलाड़ी कमलेश गुप्ता और मून चौधरी से संपर्क कर सकते हैं। सचिव संदीप कश्यप ने जिले के खिलाड़ियों से प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लेने का आह्वान किया है।-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें