जिला शिमला से संबंध रखने वाले दिनेश भट्ट दिल्ली हाईकोर्ट में अतिरिक्त जज नियुक्त किए गए हैं। न्यायाधीश दिनेश भट्ट ने प्रारंभिक शिक्षा सेंट एडवर्ड से प्राप्त की।
हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला से संबंध रखने वाले दिनेश भट्ट दिल्ली हाईकोर्ट में अतिरिक्त जज नियुक्त किए गए हैं। न्यायाधीश दिनेश भट्ट ने प्रारंभिक शिक्षा सेंट एडवर्ड से प्राप्त की। इसके बाद कॉलेज की पढ़ाई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस संजौली से की।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से 1993 में कानून की पढ़ाई पूरी की। कानून की डिग्री लेने के बाद इन्होंने हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट और जिला कचहरी शिमला में अधिवक्ता के तौर पर प्रैक्टिस शुरू की। 2008 में इन्होंने दिल्ली न्यायिक सेवा में प्रथम स्थान हासिल करके एडिशनल डिस्ट्रिक्ट जज नियुक्त किए गए।