सार
रोहतांग दर्रा घूमने आए गाजियाबाद के एक छात्र की ढांक से गिरने के कारण मौत हो गई। डीएसपी केलांग केडी शर्मा के अनुसार, छात्र फोटो खिंचवाते समय हादसे का शिकार हुआ। घटना रोहतांग से ग्रांफू की तरफ जाते समय हुई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घटनास्थल से विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।
रोहतांग दर्रा घूमने गए गाजियाबाद के एक छात्र की ढांक से गिरकर मौत हो गई। हादसा रोहतांग से ग्रांफू की तरफ जाते समय हुआ। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस टीम को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया है।
डीएसपी केलांग केडी शर्मा ने बताया कि रोहतांग घूमने आए एक पर्यटक छात्र की मौत होने की सूचना मिली है। फोटो खिंचवाते हुए वह हादसे का शिकार हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया है। हादसे के कारणों और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है। पुलिस टीम के मौके पर पहुंचने के बाद ही घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी सामने आ सकेगी।